5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर बह रहा पीने का पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

कोलार की राजहर्ष कॉलोनी में डेढ़ सप्ताह से लोग परेशान, सड़क पर जमा हो गया कीचड़

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Shakeel Khan

Nov 26, 2023

सड़कों पर बह रहा पीने का पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

सड़कों पर बह रहा पीने का पानी, शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार

कोलार. कोलार के वार्ड 83 में आने वाली राजहर्ष कॉलोनी बी/8 के पास करीब 12-13 दिनों से केरवा पाइपलाइन से पानी लीकेज होकर बह रहा है। रोजाना सुबह से लेकर शाम तक लाखों लीटर पानी बर्बाद बह रहा है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी निगम प्रशासन के अफसर अनदेखी कर रहे हैं। वे यहां पर न तो रहवासियों की शिकायत पर ध्यान दे रहे हैं और न ही बहते हुए पानी को रोकने के लिए कोई उपाय कर रहे हैं। रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन वार्ड 83 में व्याप्त शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि, इस वार्ड के पार्षद खुद महापौर परिषद में जलकार्य के प्रभारी हैं, उनके कहने पर भी अफसर व नगर निगम के कर्मचारी पेयजल की बर्बादी रोकने का हल नहीं निकाल रहे हैं। कॉलोनी में हर रोज होने वाली जलापूर्ति पर इसका असर पड़ रहा है। कई लोगों ने जलापूर्ति में प्रेशर लो होने की शिकायत की है।

केरवा पाइप लाइन से बह रहा है पानी
राजहर्ष कॉलोनी के रहवासियों का कहना है कि करीब डेढ़ सप्ताह से केरवा पाइपलाइन से पीने का पानी बर्बाद होकर बह रहा है। यहां से कई नगर निगम के कर्मचारी और अफसरों का भी आवागमन है, लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पूरी सड़क पर पानी ही पानी बह रहा है, मानों बारिश का मौसम हो। सुबह से लेकर देर रात तक सड़क में पानी बह रहा है। इस रास्ते से बच्चे और महिलाओं की आवाजाही होती है।

दिनभर फोन करते रहे रहवासी नहीं हुई सुनवाई
सुबह से लेकर देर रात तक सड़क में पानी बह रहा है। रहवासियों द्वारा इसकी शिकायत स्थानीय पार्षद रवींद्र यती से भी की गई है। साथ ही नगर निगम की शिकायत शाखा से निगम प्रशासन के अफसरों के नंबर मिले। रहवासियों ने सहायक यंत्री के मोबाइल नंबर 9424499718 पर लगातार शिकायत की, लेकिन अब तक इस मामले में कोई ध्यान नहीं दिया गया।

----------
कॉलोनी में आवाजाही मुश्किल हो गई है। सड़क पर कीचड़ हो गया है। दस दिन से पानी बह रहा है। लोग परेशान हो रहे हैं। सुधार के लिए कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है। करीब डेढ़ हफ्ते से दिक्कत हो रही है।
शिवशरण मीणा, रहवासी

------
राजहर्ष कॉलोनी में पानी बर्बाद होने का यह पहला मामला नहीं है। कई बार लाइन फूट चुकी है। शिकायत दर्ज करने के बाद ही निगम अफसर सही करते हैं। पार्षद भी शिकायत कर चुके हैं। उनकी भी सुनवाई नहीं हो रही।
संजय देव त्रिपाठी, रहवासी