रात में ही फायर कंट्रोल रूम में अलग-अलग कॉलोनियों से जलभराव की शिकायतें आ गईं थी। ई-7 अरेरा कॉलोनी, त्रिलंगा, कोलार रोड, शाहपुरा, राजीव नगर, अशोका गार्डन, होशंगाबाद रोड के स्नेह नगर, रेलवे स्टेशन के आस-पास के इलाकों के कई घरों में देर रात पानी भर गया। वहीं इन इलाकों में सड़कें पूरी तरह डूब चुकी थीं।