
शिवराज सरकार की 5 बड़ी योजनाएं-बेटियों से लेकर महिलाओं तक पैसा ही पैसा
भोपाल. प्रदेश में शिवराज सरकार की 5 बड़ी योजनाएं चल रही है। जिसका लाभ बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को मिल रहा है। आज हम आपको उन्हीं सभी योजनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, अगर आप भी उनमें से किसी योजना के तहत लाभ उठा सकते हैं, तो आज ही अप्लाई कर दें। ताकि आपको भी हर महीने पैसा मिल सके और आप भी आर्थिक रूप से मजबूत हो सकें।
मुख्यमंत्री बालिका ई स्कूटी योजना
Chief Minister Girl Child E Scooty Scheme ये योजना उन छात्राओं के लिए है जो कक्षा 12 वीं में फस्र्ट क्लास पास हुई हैं, इन छात्राओं को मुख्यमंत्री बालिका ई स्कूटी योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटी मिलेगी, इसके लिए छात्राएं अपने स्कूल के प्राचार्य से भी सम्पर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकती हैं।
गांव की बेटी योजना
एमपी हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट द्वारा गांव की बेटी योजना village daughter scheme शुरू की गई है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को उच्च शिक्षा यानी हायर एजुकेशन के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, इस योजना के तहत चयनित छात्राओं को 500 रुपए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, ये छात्रवृत्ति साल में 10 माह दी जाती है, क्योंकि शैक्षणिक सत्र भी करीब 10 माह ही रहता है, इस योजना का लाभ वे सभी छात्राएं प्राप्त कर सकती हैं जिन्होंने 12 वीं कक्षा फस्र्ट क्लास पास की हो और वे गांव की रहने वाली हों, इस योजना के तहत करीब 5 लाख 98 गांवों की बेटियों को २७५ करोड़ रुपए से ज्यादा की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
लाड़ली बहना योजना
Ladli Behna Yojana योजना प्रदेश सरकार ने इसी साल शुरू की है, इस योजना के तहत 1 करोड़ 25 लाख लाड़ली बहना को प्रति माह 1000 रुपए दिए जा रहे हैं, इस योजना के तहत हर माह करीब 1209 करोड़ रुपए लाड़ली बहना को दिए जा रहे हैं, इस योजना की पहली किश्त 10 जून को आग गई थी, अब दूसरी किश्त 10 जुलाई को आएगी, बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत मिलने वाली 1000 रुपए की राशि को बढ़ाकर 3000 तक कर दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना
प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना Chief Minister Ladli Laxmi Yojana चल रही है, इस योजना के माध्यम से लाड़ली बेटियों को 1 लाख 18 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है, इस योजना के तहत ऑनलाइन व ऑफलाइन आंगनवाड़ी या महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं, इस योजना के बारे में आप अधिक जानकारी लाड़ली लक्ष्मी योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी चेक कर सकते हैं।
प्रतिभा किरण योजना
प्रतिभा किरण योजना Pratibha Kiran Scheme का मुख्य उद्देश्य उन छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है, जो आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपनी पढ़ाई जारी नहीं रख सकती है, इसलिए 12 वीं पास छात्राओं के लिए ये योजना शुरू की गई है, इसके लिए आप ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आपने 12 वीं 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हों, आर्थिक रूप से कमजोर व बीपीएल श्रेणी में आते हों।
यह भी पढ़ें :
Published on:
09 Jul 2023 04:20 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
