15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय भवानी, जय ​शिवाजी के गूंजे जयघोष, राष्ट्रभ​क्ति का लिया संकल्प

भोपाल. छत्रपति वीर शिवाजी की जयंती सोमवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर शहर में जगह-जगह शौर्य यात्राएं निकाली गई। शहर के शिवाजी नगर चौराहे पर विराजमान शिवाजी की प्रतिमा के समक्ष अनेक सामाजिक संगठन शौर्य यात्रा के रूप में पहुंचे और माल्यार्पण किया। इस दौरान पुराने शहर से निकाली शोभायात्रा में महिलाएं और युवतियां भी हाथों में धर्म ध्वजा, तलवार लेकर और सिर पर पगड़ी बांधकर शामिल हुई। इस दौरान संगठनों की ओर से राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया गया, वहीं सामाजिक सरोकार के लिए भी पहल की गई। महिलाओं ने निभाई भागीदारी, शिक्षा, विवाह के लिए जरूरतमंदों की करेंगे मदद छत्रपति शिवाजी सेवा कल्याण समिति की ओर से पुराने शहर में शौर्य यात्रा निकाली गई। इसमें पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या रही। इस दौरान

less than 1 minute read
Google source verification
shivaji_jayanti_1.jpg

शिवाजी जयंती पर शहर में सोमवार को शोभायात्राएं निकाली गई

महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज ने किया रैलियों का सम्मान
महाराष्ट्रीयन कुणबी पाटिल समाज की ओर से जयंती के मौके पर समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर यहां आने वाली शौर्य यात्राओं और रैलियों को मंच लगाकर पुरस्कार देकर सम्मान किया गया। इस मौके पर शिवाजी महाराज का स्वरूप बनाया गया। समाज के अध्यक्ष प्रकाश पाटिल ने बताया कि पूरे दिन यहां जो भी रैलियां आई, सभी को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिव शक्ति सेवा मंडल के सदस्यों ने भी वीर शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सनातन धर्म की रक्षा की शपथ ली।

कुर्मी समाज : युवाओं को रोजगार के लिए संकल्प

कुर्मी क्षत्रिय समाज की ओर से भोपाल, रायसेन, विदिशा के समाजजनों द्वारा संयुक्त रूप से जयंती समारोह नजीराबाद में मनाया। इस मौके माल्यार्पण किया गया। समाज के अनोखीलाल पटेल ने बताया कि इस मौके पर समाज के बच्चों को बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए मदद करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

सुभाष चौक में जयंती समाराेह
वीर शिवाजी जागृति मंच द्वारा सराफा चौक सुभाष चौक में जयंती मनाई गई। इस मौके पर शिवाजी के चरित्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। मंच के अध्यक्ष सुधीर माने ने कहा कि विषम परििस्थति में समाज को कैसे खड़ा किया जाता है, इसकी प्रेरणा शिवाजी से लेनी चाहिए। इस मौके पर नरेशराव जाधव, गोपाल अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद थे।