
भीड़ के मद्देनजर रेलवे ने लिया फैसला
भोपाल. त्योहार की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भोपाल रेल मंडल एक बार फिर एक दर्जन से अधिक स्पेशल रेल गाडिय़ों का संचालन करने जा रहा है। इसके अलावा दस trains ट्रेनों में इकॉनोमी कोच लगाने की तैयारी है। यात्रियों के लिए त्योहार के मौके पर कंफर्म सीट उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने यह फैसला लिया है। रेलवे का यह फैसला यात्रियों के लिए खर्च बढऩे वाला भी साबित होने वाला है। रेलवे के फार्मूले के अंतर्गत economy coach इकोनॉमी कोच और Festival फेस्टिवल स्पेशल के नाम पर चलने वाली इन रेलगाडिय़ों में सामान्य किराए के मुकाबले 20 से 25 फीसदी तक ज्यादा शुल्क वसूल किया जाएगा। इसके अलावा तत्काल व आरक्षण श्रेणी में अलग-अलग कैटेगरी में भी जीएसटी सहित शुल्क अदा करना होगा।
इनका कहना है
यात्रियों को सामान्य ट्रेनों में यात्रा की सुविधा मिलनी चाहिए। सस्ते टिकट और जनरल कोच बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
- नीतेश लाल, सदस्य, यात्री सलाहकार समिति
त्योहार स्पेशल ट्रेनों में किराया फार्मूला बोर्ड की ओर से तय किया जा रहा है। इन ट्रेनों से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- राहुल श्रीवास्तव, सीपीआरओ, रेलवे
Published on:
09 Sept 2023 08:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
