24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आचार संहित लागू: थम गए ये काम, जानिये कब कहां होने हैं चुनाव

11 दिसंबर को होगी सभी राज्‍यों में मतगणना ...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 6 Oct 2018, 5:18 PM IST

Assembly election

आचार संहित लागू: थम गए ये काम, जानिये कब कहां होने हैं चुनाव

भोपाल।चुनाव आयोग ने आज (6 अक्‍टूबर) पांच राज्‍यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं आचार संहिता लागू होने के चलते मध्यप्रदेश में मैट्रो सहित विभिन्न राज्यों में चल रहे कई कामों पर रोक लग गई है।

चुनावों से जुड़ी ये घोषणा पहले शनिवार को दोपहर 12:30 बजे होनी थी, लेकिन बाद में इसे दोपहर 3 बजे कर दिया गया था। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत नेे इस पर सफाई देते हुए कहा कि कुछ जरूरी वजहों से समय में देरी हुई है।

MUST READ: टोल नाके में मारपीट की बात से ही मुकरे नंदकुमार सिंह, कमलनाथ ने किया भाजपा पर सीधा
हमला...: देखें Video

आचार संहिता आज से लागू...
मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत ने कहा कि मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़ और मिजोरम में 15 दिसंबर से पहले चुनावी प्रक्रिया पूरी की जानी है।

इसके चलते चार राज्‍यों में तत्‍काल प्रभाव यानि आज (6 अक्‍टूबर) से ही आचार संहिता लागू हो गई है। वहीं 11 दिसंबर को सभी राज्‍यों में मतगणना होगी। उनके अनुसार सभी राज्‍यों में विधानसभा चुनाव कराने को लेकर तैयारियों हो गई हैं।

भोपाल में अटके ये काम...
- राजधानी भोपाल के उप नगर कोलार की साढ़े तीन लाख से अधिक आबादी को जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए करीब तीन महीने इंतजार करना होगा। नगर निगम ने चार करोड़ रुपए की लागत से जोन 18 और 19 में सड़क निर्माण पर आचार संहिता लागू होने से यह निर्माण कार्य फिलहाल शुरू नहीं हो सकेंगे।

- वार्ड क्रमांक 25,26 और 27 अरेरा कॉलोनी और एमपी नगर के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्य भी रुके। यहां भी करीब दो करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित निर्माण कार्य की टेंडर प्रक्रिया चल रही थी।

- वार्ड क्रमांक 83 में 43 लाख 06 हजार की लागत से पाल कृष्णा स्टोर से कस्टम कॉलोनी पुलिया तक सीसी सड़क का निर्माण भी अटका।

MUST READ: जाते-जाते एक बार फिर बड़ा झटका देकर जाएगा मानसून!

- नगर निगम ने राजहर्ष कॉलोनी की सड़क बनाने 29 लाख 96 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। निर्माण एजेंसी नियुक्त करने टेंडर प्रक्रिया जारी है। लेकिन अब ये काम भी अटक गया है।

ऐसे समझें चुनाव एक नजर में...
: मध्यप्रदेश एक ही चरण में होंगे चुनाव
: नोटिफिकेशन - 2 नवंबर
: पर्चे दाखिल करने की आखिरी तारीख - 9 नवंबर
: पर्चे की जांच करने की आखिरी तारीख - 12 नवंबर
: पर्चा वापस लेना कि आखिरी तारीख - 14 नवंबर
: मतदान की तारीख - 28 नवंबर
: चारों राज्यों में 11 दिसंबर को होगी मतगणना
: मध्य प्रदेश चुनाव- 28 नवम्बर
: राजस्थान - 7 दिसंबर
: छत्तीसगढ़ - 12, 20 नवम्बर
: मिजोरम - 28 नवम्बर
: तेलंगाना - 7 दिसंबर
: मतगणना - 11 दिसंबर के साथ ही परिणाम आ जाएंगे।
: 5 राज्यों में आचार संहिता हुई प्रभावी
: 15 दिसम्बर से पहले चुनाव प्रक्रिया होगी पूरी
: प्रत्याशी 28 लाख तक खर्च कर सकेंगे चुनाव में।

5 राज्‍यों में ऐसे समझें विधानसभा की स्थिति...

कहां कितनी सीटें: विधानसभा का कार्यकाल :विधानसभा सीटें: लोकसभा सीटें

मध्‍य प्रदेश : 08 जनवरी 2014 से 07 जनवरी 2019 : 230 : 29
छत्‍तीसगढ़ : 06 जनवरी 2014 से 05 जनवरी 2019 : 90 : 11
राजस्‍थान : 21 जनवरी 2014 से 20 जनवरी 2019 : 200 : 25
मिजोरम : 16 दिसंबर 2013 से 15 दिसंबर 2018 : 40 : 01
तेलंगाना : 09 जून 2014 से 08 जून 2019 : 119 : 17

ये है चुनाव कार्यक्रम :
1. मध्‍य प्रदेश और मिजोरम में 28 नवंबर को चुनाव होंगे। मध्‍य प्रदेश में दो नवंबर को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी। 9 नवंबर तक राज्‍य में नामांकन कराया जा सकेगा।

2. जबकि छत्‍तीसगढ़ में 16 अक्‍टूबर को चुनावों की अधिसूचना जारी होगी। राज्‍य में दो चरणों में चुनाव होंगे। यहां पहले चरण की वोटिंग 12 नवंबर को होगी। वहीं दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोटिंग होगी। 26 अक्‍टूबर तक नामांकन होगा।

वहीं आचार संहिता लागू होने से अब न तो कोई नई घोषणाएं हो पाएंगी और न ही कोई नए काम शुरू हो पाएंगे। बस वे कार्य जो जिनकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है वहीं इस दौरान चल सकेंगे। यानि न तो नए टेंडर जारी होंगे और न ही कोई नया कार्य स्वीकृत कर शुरू किया जा सकेगा।

3. तेलंगाना और राजस्‍थान में 7 दिसंबर मतदान होगा।

इसके अलावा मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त ओपी रावत ने पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के अलावा कर्नाटक की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किय। उनके मुताबिक कर्नाटक की शिमोगा, बेल्‍लारी और मांड्या विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उपचुनाव कराया जाएगा।