
भोपाल। उत्तर भारत के पहाड़ों पर पिछले दिनों हुई बर्फबारी ने हवाओं का रुख बदल दिया है। अब हवाएं उत्तर से आ रही हैं। सर्द हवाओं ने राजधानी में सिहरन बढ़ा दी है। शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शुक्रवार के रात के तापमान की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक रविवार को न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। जिसके बाद राजधानी कड़ाके की ठंड की आगोश में होगी। हालांकि रविवार से एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। इसके चलते सोमवार से रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने लगेगी। शनिवार को मध्य प्रदेश में सबसे कम 12 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में दर्ज किया गया, जो हिल स्टेशन पचमढ़ी के न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस से भी एक डिग्री सेल्सियस कम है।
ठंड की गिरफ्त में राजधानी
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। साथ ही यह शुक्रवार के न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो गुरुवार के अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 1.4 डिग्री सेल्सियस कम था।
गौरतलब है कि शनिवार को मौसम के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हवाओं का रुख उत्तरी रहा। 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम शुष्क रहा। देखें मध्यप्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान...
| शहर | तापमान (डिग्री सेल्सियस में) |
ग्वालियर | 13.2 |
भोपाल | 14.5 |
जबलपुर | 14.8 |
| इंदौर | 17.1 |
Updated on:
12 Nov 2022 05:46 pm
Published on:
12 Nov 2022 05:39 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
