. मप्र सरप्लस बिजली वाला राज्य है, लेकिन ये हालात मुश्किल भी खड़ी कर रहे हैं। बिजली भरपूर है, और अब मांग कम हो गई। ऐसे में सरप्लस बिजली को लेने वाला कोई नहीं। आेपन मार्केट में भी प्रदेश को खरीदार नहीं मिल रहे, जबकि पहले से खरीदी के एमओयू हैं। इसलिए बिजली तो खरीदनी ही है, लेकिन उसे बेचे कहां? यह बड़ी परेशानी है। रबी के सीजन में थोड़ी मांग है भी, जबकि घरेलू उपभोग तो बिलकुल घट गया है। सरप्लस बिजली खपाने की समस्या है।