13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारियों का प्रदर्शन : मांगें नहीं मानी तो आठ को होगी महारैली

साथ ही देखें राजधानी के विभिन्न विरोध प्रर्दशन एक ही खबर में

2 min read
Google source verification
protest

भोपाल। वेतन विसंगति सहित अनेक मांगों को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे मप्र अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के चरणबद्ध आंदोलन के चौथे चरण के तहत जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपे गए। भोपाल में भी कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन कलेक्टर के नाम सौपा। 16 मई को भी कर्मचारी रैलियां निकालकर ज्ञापन सौपेंगे। मांग नहीं मानी तो 30 मई को एक दिन का सामूहिक अवकाश लिया जाएगा। इसके बाद 8 जून को भोपाल में महारैली करेंगे। हमारे साथ 28 कर्मचारी संगठन इस चरणबद्ध आंदोलन में शामिल है।

मांगों को लेकर मन्नत यात्रा और मंत्रालय पर अनशन करेंगे कर्मचारी

भोपाल में रमेश शर्मा समिति की अनुशंसाओं को लागू करने सहित अन्य मांगों को लेकर अब कर्मचारी जिलों में मन्नत यात्राएं निकालेंगे। जिला मुख्यालयों पर यह मन्नत यात्राएं 17 मई से शुरू की जाएगी। इसी प्रकार 29 मई को राज्य मंत्रालय पर सामूहिक अनशन किया जाएगा। कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने इसे लेकर शासन को नोटिस सौंपा है।

विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने गुरुवार को राज्य मंत्रालय जाकर इस संबंध में नोटिस मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव को सौंपा है। मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि इसमें सात कर्मचारी संगठन शामिल रहेंगे। सरकार कर्मचारियों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है।

हक के लिए 150 स्टूडेंट सडक़ पर

भोपाल में सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में एडवांस मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने गुरुवार को भी प्रदर्शन किया। अनिमितताओं के चलते कॉलेज बंद हो चुका है। ऐसे में इसमें पढ़ रहे 150 छात्र सडक़ पर आ गए हैं। प्रदेश सरकार ने एडवांस मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए एमसीआइ का एक सहमति पत्र डीएंडएफ मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया को दिया था। इसमें सरकार ने किसी भी दशा में कॉलेज बंद होने पर यहां के छात्रों की जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था जो पूरा नहीं हो पाया।

छह अधिकारी और 12 कर्मचारी जीएम अवॉर्ड से सम्मानित

भोपाल में 63वें रेल सप्ताह के तहत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर भोपाल रेल मंडल के 6 अधिकारी एवं 12 कर्मचारियों को महाप्रबंधक अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसमें भोपाल मंडल के लेखा विभाग, यांत्रिक विभाग, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, वाणिज्य विभाग (अंतर मंडलीय टिकट चेकिंग शील्ड), बेस्ट रैक अनुरक्षण (भोपाल खजुराहो महामना एक्सप्रेस के लिए) भंडार विभाग, उर्जा संरक्षण एवं निर्माण इकाइयों के लिए मंडल रेल प्रबंधक शोभन चौधुरी ने जीएम गिरीश पिल्लई से 9 दक्षता शील्ड प्राप्त की। इसके अलावा 6 अधिकारियों एवं 12 कर्मचारियों को व्यक्तिगत संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए।