13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य संचालनालय की नई बिल्डिंग की अव्यवस्थाओं से नाराज कर्मचारी, वीडियो वायरल

  अधिकारी बोले - 7 करोड़ से करेंगे कायाकल्प, कर्मचारियों के साथ लोगों के लिए होंगी पर्याप्त व्यवस्था

less than 1 minute read
Google source verification
,

स्वास्थ्य कर्मचारियों की बेमुद्दत हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई,

भोपाल. सतपुड़ा भवन की आग के बाद स्वास्थ्य संचालनालय को अस्थाई रूप से एमपी एनएचएम और नई सीएमएचओ बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया है। मगर जेपी अस्पताल परिसर में बनी नई सीएमएचओ बिल्डिंग में पीने के पानी, शौचालय, कुर्सी-मेज और आग से बचने के पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसको लेक कर कर्मचारी ना खुश हैं।

बुधवार को कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी नाराजगी वीडियो के जरिए साझा की। उसने कहा कि अधिकारी सिर्फ अपने कक्ष को संवारने में लगे हैं। कर्मचारी शिकायत करे तो उसे मेल करने के लिए कहा जाता है। हमें कबाड़ खाने में बैठा दिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सात करोड़ से होगा कायाकल्प
अधिकारियों के अनुसार नई सीएमएचओ बिल्डिंग में सात करोड़ की लागत से हेल्थ डायरेक्टरेट कार्यालय की जरूरत के हिसाब से कायाकल्प होगा। सतपुड़ा भवन में स्वास्थ्य संचालनालय के रेनोवेशन के लिए 11 करोड़ का बजट निर्धारित था। आग से पहले लगभग साढ़े तीन करोड़ का ही काम हो सका। ऐसे में नई सीएमएचओ बिल्डिंग जो अब स्वास्थ्य संचालनालय कार्यालय है। इसमें बचे हुए बजट का उपयोग किया जाएगा। जिससे कर्मचारियों के साथ लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्था होंगी। साथ ही सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किए जाएंगे।