
Monsoon 2024 : मध्यप्रदेश में मानसून के एंट्री के बाद भारी बारिश हो रही है। 27 जून यानी गुरुवार को भी राजधानी भोपाल में सुबह से ही बारिश मौसम बना हुआ था। शाम होते-होते करीब 5 बजे तेज बारिश शुरु हो गई है। मौसम विभाग ने 31 जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है। बता दें कि, प्रदेश में मानसून की एंट्री भी हो चुकी है।
मौसम विभाग ने चेतवानी जारी करते हुए भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, बड़वानी, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का कहना है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से प्रदेश में ऐसा मौसम बना हुआ है। इसी वजह से एमपी में बारिश और आंधी का दौर बना हुआ है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में, इंदौर, उज्जैन, रीवा संभागों, नर्मदापुरम, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, भोपाल, ग्वालियर संभागों के जिलों में सभी स्थानों पर बारिश हुई।
Updated on:
28 Oct 2024 07:21 pm
Published on:
27 Jun 2024 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
