
bobby darling
भोपाल. बॉलीवुड फेम Bobby Darlingऔर पति रमणीक शर्मा के घर में काम करने वाली तीन नौकरानियों के हबीबगंज सीएसपी भूपेन्द्र सिंह ने बयान दर्ज किए।
नौकरानियों ने बताया कि बॉबी-रमणीक के बीच विवाद होता रहता था। इसका गुस्सा बॉबी नौकरों-नौकरानियों पर उतारती थी। वह गाली देती थी। कई नौकरानियों के साथ मारपीट भी की है, जिसकी वजह से सालभर में करीब 10 नौकरानी ने नौकरी छोड़ी।
सीएसपी ने बताया कि अभी सात-आठ अन्य नौकरानियों के बयान दर्ज होना है। बॉबी और रमणीक को भी बयान दर्ज करने बुलाया है। इधर, रमणीक ने बॉबी पर आरोप लगाया कि वह सिर्फ सुर्खियां बंटोरने के लिए यह आरोप-प्रत्यारोप का स्टंट कर रही है।
दो दिन पहले सास ने उगले थे राज
बॉलीवुड फेम बॉबी उर्फ पंकज शर्मा उर्फ पाखी और पति रमणीक शर्मा में चल रहे हाईप्रोफाइल आरोप-प्रत्यारोप के बीच बॉबी की सास राजकुमारी शर्मा ने भी कई राज उजागर किए थे। राजकुमारी ने 'पत्रिका' से कहा कि प्लास्टिक की बॉबी रिश्तों की डोर को क्या समझे? मुझे उसके व्यवहार से कभी लगा ही नहीं कि वह महिला है। उसकी हरकत हट्टे-कट्टे पहलवान से कम नहीं रही। वह सास-बहू, पति-पत्नी के रिश्ते को कलंकित कर रही है। वह लालची ही नहीं, बिगड़ैल औलाद है। 82 वर्षीय राजकुमारी बीमारी की वजह से चल फिर नहीं पा रही हैं। वह बिस्तर पर बैठी रहती हैं। राजकुमारी हरेकृष्णा कॉलोनी, चूनाभट्टी में बेटे-बहू से अलग रहती हैं। उनके पति का निधन हो चुका है।
बेटे ने उसे पवित्र रिश्ता दिया
राजकुमारी ने कहा कि बेटे रमणीक ने पूरे परिवार से अलग होकर बॉबी को न सिर्फ औरत का दर्जा दिया, बल्कि उसे पत्नी माना। बॉबी इस रिश्ते को नहीं समझ सकी। परिवार क्या होता है बॉबी को नहीं पता। वह जब पति की नहीं हो सकी तो किसकी होगी? उसे ग्लैमर पसंद है। नकली शरीर के जरिए वह लाइमलाइट में रहना जानती है। पहलवान को मैं कै से
प्रताडि़त कर सकती हूं।
Published on:
8 Sep 2017, 5:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.