
फरवरी से अप्रेल माह तक स्कूलों से लेकर कॉलेजों में एग्जाम होते हैं। कम समय में ज्यादा पढ़ाई का बोझ बच्चों को न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक परेशानियों का कारण बनता है। एक ही सिटिंग में तीन घंटे लगातार बैठने पर बच्चों में गर्दन व कंधे में दर्द, हाथों में झुनझुनी और उल्टी की इच्छा होना जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में बचाव के लिए हर 40 मिनट में ब्रेक लें। बीते सप्ताह शहर के अलग अलग फिजियोथैरेपी सेंटर में रोजाना दो से तीन ऐसे बच्चे इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि एग्जाम नजदीक आने पर यह संख्या 10 गुना तक बढ़ जाती है।
केस 1 - गर्दन में दर्द की समस्या
कक्षा 12 की छात्रा को करीब एक सप्ताह से गर्दन में दर्द की समस्या बनी हुई थी। परिजनों ने पहले ऑर्थोपेडिक एक्सपर्ट को दिखाया। जहां डॉक्टर ने फिजियोथैरेपी कराने की सलाह दी। थैरेपी के दौरान छात्रा को सुझाव दिए गए कि लगातार एक सिटिंग में न बैठें। हर थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ मिनट का ब्रेक लें। कंधों को घुमाएं और गर्दन की एक्सरसाइज करें।
केस 2 - हाथ में सुन्नपन की समस्या
कक्षा 11 के छात्र को गर्दन दर्द के साथ दोनों हाथों में सुन्नपन जैसी परेशानी हो रही थी। इसका कारण भी लंबे समय तक एक स्थान पर बैठना था। जिससे शरीर में रक्त संचार प्रभावित हो रहा था। ऐसे में फिजियोथैरेपिस्ट द्वारा मरीज को पढ़ाई के साथ फिजिकल एक्सरसाइज करने की सलाह दी गई।
खेल कूद न करें बंद
फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. सुनील पाण्डेय ने बताया कि एग्जाम नजदीक होने पर बच्चे लगातार 4 घंटे या 5 घंटे पढ़ते हैं। ऐसे में कंधे, गर्दन में जकड़न जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा खेलकूद पूरी तरह से बंद कर देते हैं। जिससे शरीर के लिए जरूरी एक्सरसाइज नहीं मिल पाती है। ऐसे में जरूरी है कि एग्जाम के समय में भी कुछ देर फिजिकल एक्सरसाइज जारी रखें। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ दिमाग को भी पढ़ाई के लिए तैयार करता है।
पढ़ाई एकांत में करें
एक्सपर्ट के अनुसार पढ़ाई एकांत में करना चाहिए। यानी ऐसे स्थान पर जहां शोर न हो। जिससे कंसंट्रेशन बेहतर हो और कम समय में ज्यादा चीजें दिमाग स्टोर कर सके। इसके अलावा हर 1.5 घंटे में 5 से 10 मिनट का ब्रेक जरूर लें। साथ ही स्टडी रूम से बाहर जाएं और परिवार के सदस्यों से बातचीत करें। इससे दिमाग फ्रेश होता है।
Updated on:
31 Jan 2024 01:03 am
Published on:
31 Jan 2024 01:02 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
