28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षा की नहीं रहेगी टेंशन, बस जान लें ये जरूरी टिप्स

परीक्षा में मन लगाकर करें तैयारी, सेहत का रखें ध्यान, तनाव से बचने के जन लें Tips
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 26 Feb 2020, 12:01 PM IST

news

परीक्षा की नहीं रहेगी टेंशन, बस जान लें ये जरूरी टिप्स

भोपाल/ हमारा जीवन परीक्षाओं से घिरा हुआ है। हर व्यक्ति अपने जीवन में कई बार आने वाले उतार चढ़ाव को लेकर इम्तेहान देता रहता है। इस बात पर गौर कराने का उद्देश्य उन छात्रों के लिए है, जो आगामी माह में दसवीं और बारहवीं कक्षा के इम्तेहान देने जा रहे हैं। ताकि, उन्हें सबसे पहली बात ये ज्ञात हो कि परीक्षा किसी एक समय के लिए नहीं, बल्कि ये जीवन में कई बार देनी होती है। इसलिए किसी भी परीक्षा के दौरान छात्रों को ये समझना जरूरी है कि, ये जीवन का हिस्सा है। जो पढ़ाई के बाद भी आता रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ का असर : 29 फरवरी से बदलेगा मौसम, ओलावृष्टि की संभावना

[typography_font:14pt;" >छात्रों को 10वीं-12वीं परीक्षा की चिंता

आगामी महीने से बोर्ड परीक्षाएं होने जा रही हैं। कई छात्रों ने इसे लेकर जोरों शोर पर तैयारी शुरु कर दी है। तैयारी अच्छी बात है लेकिन, इसे लेकर चिंतित रहना ठीक नहीं। सबसे पहली बात तो ये कि, चंता किसी भी परिस्थिति से निपटने का समाधान नहीं होता। ये बात सत्य है कि, परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों में तनाव रहता है, जो बहुत हद तक रहना ठीक भी है, क्योंकि अगर किसी उद्देश्य को लेकर तनाव न रहे तो उसके समाधान के विकल्प निकालना मुश्किल होता है।

पढ़ें ये खास खबर- आप भी खाते हैं बाहर का खाना तो हो जाएं सतर्क, होटलों में हो रही है ये धांधली

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

परीक्षा के संबंध में अनुभवी शिक्षक मानते हैं कि, बेहतर परिणाम के लिए खास उद्देश्य के साथ मन लगाकर पढ़ना बेहद जरूरी है। तनाव उतना ही रहे, जो हमें आगे लक्ष्य याद दिलाता रहे, न कि लक्ष्य से भटकाए। बेहतर अध्यापन का सबसे बढ़िया तरीका है कि, उसे टाइम टेबल और टाइम मेनेजमेंट के आधार पर किया जाए। जिससे कि प्रश्न पत्र का हल समय रहते हो सके और कोई भी प्रश्न न छुटे। पालकों के लिए सलाह है कि पढ़ाई के साथ बच्चों की सेहत पर भी ध्यान दें। बच्चों का हौंसला बढ़ाएं, जिससे की वह पूरी ताकत से तैयारी कर सकें।

पढ़ें ये खास खबर- Central Government के कई विभागों में निकलीं बंपर नौकरियां, ऐसे करें आवेदन

छात्रों को एक्सपर्ट्स का मार्गदर्शन

बच्चों और पालकों के मार्गदर्शन के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। यहां विशेषज्ञों का पैनल विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के साथ ही उनके हर सवाल का जवाब दे रहे हैं। बच्चों की अध्यापन के साथ ही तनाव आदि की समस्या समाधान के लिए भी मार्गदर्शन दिया जा रहा है। परीक्षा के मद्देनजर पत्रिका ने शहर के अनुभवी शिक्षकों, हेल्पलाइन के काउंसलर से बात की। जानना चाहा कि बच्चे कैसे तनाव से बचें और बेहतर परिणाम के लिए अच्छी तैयारी कर सकें। इसे लेकर शिक्षकों और काउंसलरों का कहना है कि परीक्षा के लिए मन लगाकर तैयारी करें न कि किसी तरह का तनाव लें। खास ध्यान देेने की बात यह भी है कि पढ़ाई के साथ सेहत का भी ध्यान रखें।

पढ़ें ये खास खबर- अब लगेंगे ऐसे सिग्नल कि हॉर्न बजाते ही रेड हो जाएगी ट्रैफिक लाइट, बनाई जा रही साइलेंट सिटी

यह खास टिप्स आएंगे आपके काम

-ऐसे करें पढ़ाई

शिक्षाविद्व योगेश शर्मा का कहना है कि जिन विषयों में अच्छे से तैयारी नहीं है, उन्हें प्राथमिकता में रखे और उन पर ज्यादा ध्यान दें। प्रश्न पत्र के ब्लू प्रिंट के आधार पर इकाई आदि की तैयारी करें। कमजोर विद्यार्थी गणित, विज्ञान व अंग्रेजी के संभावित प्रश्नों की तैयारी करें। सालभर जो पढ़ा है, उसका रिवीजन करें। पालक बच्चों पर पढ़ाई को लेकर दबाव आदि न बनाएं।


-ऐसे रखें निजी शेड्यूल

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. कमल सोलंकी का कहना है कि परीक्षा के दिनों में हल्का भोजन करें, जिससे आलस्य की स्थिति न बनें। समय निश्चित कर पढ़ाई करना सबसे बेहतर विकल्प है। साथ ही पूरी नींद भी ले, जिससे स्वास्थ्य संबंधी विपरित परिस्थिति का सामना न करना पड़े। लगातार पढ़ाई के बाद कुछ देर आराम करें। इसके अलावा टहलने, खेलने, टीवी देखने या म्यूजिक सुनने के लिए भी समय निकालें।


-इस तरह अधिक रख सकेंगे याद

शिक्षाविद्व राकेश जिंदल का कहना है कि सहजता से तैयारी करें। परीक्षा को खुद पर हावी न होने दें। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तैयारी का प्लान बना लें। घंटों लगातार बैैठने की बजाय रूक-रूककर पढ़ाई करें। हल्का भोजन व पर्याप्त पानी पीए। सात घंटे की नींद अवश्य लें। जिन प्रश्नों का उत्तर अच्छे से याद हो उन्हें पहले हल करें। प्रश्न पत्र पर अंकित दिशा निर्देश जरूर पढ़े। रटने की बजाय लिखकर अभ्यास करें। लिखने की आदत डलेगी परीक्षा में फायदा होगा।