2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहुल गांधी ने जिस राज्य में की सबसे ज्यादा रैलियां, वहां कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें मिलने का अनुमान

राहुल गांघी ने लोकसभा के लिए प्रदेशभर में 125 रैली और सभाएं कीं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

May 20, 2019

rahul gandhi

राहुल गांधी ने जिस राज्य में की सबसे ज्यादा रैलियां, वहां सिर्फ 2 सीटों का अनुमान

भोपाल. मध्यप्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की सरकार बनी। मुख्यमंत्री बने कमलनाथ। मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दिया गया। विधानसभा सभा चुनाव के परिणाम को लोकसभा में भी भुनाने की कोशिश में राहुल गांधी समेत मध्यप्रदेश के कई कद्दावर नेता लगे हुए थे। लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद जो एग्जिट पोल्स आए हैं उसके कांग्रेस को बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। हालांकि ये अनुमान है नजीते नहीं नतीजे 23 मई को आएंगे। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फोकस में सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश था।


मध्यप्रदेश में राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा रैली कीं
लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से चुनाव प्रचार की समाप्ति तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा फोकस उन्होंने मध्यप्रदेश में किया। लोकसभा चुनाव के लिए राहुल गांधी ने देशभर में 67 दिनों में 125 रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा रैलियां मध्यप्रदेश में की। राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश में पहली रैली शहडोल में की। उसके बाद राहुल लगातार मध्यप्रदेश में सक्रिय रहे। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के शहडोल, जबलपुर, होशंगावाद, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, रीवा, नीमच, खंडवा, दमोह, पन्ना और टीकमगढ़ जैसे क्षेत्रों में दौरा किया।

क्या कहते हैं अलग-अलग एग्जिट पोल्स













































एग्जिट पोल्सभाजपा की अनुमानित सीटेंकांग्रेस की अनुमानित सीटें
इंडिया टुडे-एक्सिस26-281-3
न्यूज 18-आईपीएसओएस24-272-4
एबीपी2207
न्यूज 24-टुडेज चाणक्य272
न्यूज नेशन22-245-7
इंडिया न्यूज-पोलस्ट्रेट2108
रिपब्लिक-सी वोटर2405

भोपाल में किया प्रचार
राहुल गांधी प्रचार के लिए भोपाल नहीं पाए। जबकि भोपाल लोकसभा सीट में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और दिग्विजय सिंह के आमने-सामने होने के कारण यह सीट देश के लिए हाई प्रोफाइल सीट बन गई है। राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी प्रचार नहीं किया। उन्होंने गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर कोई भी रैली नहीं की।

2014 में भाजपा ने जीतीं थी 27 सीटें
मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को यहां 27 सीटों पर जीत मिली थी जबकि कांग्रेस के खाते में केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ की सीट आई थी। दो सीटों पर कांग्रेस की जीत के बाद कहा गया था कि ये पार्टी की नहीं बल्कि व्यक्ति की सीट है। हालांकि 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरकार भले बना ली थी पर उसे कोई बड़ी सफलता नहीं मिली थी। मध्यप्रदेश में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था। कांग्रेस को 114 तो भाजपा को 109 सीटें मिलीं थी।