13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभ या अशुभ नहीं ये होता है आंख फड़कने का कारण, जानें इसकी वजह

शुभ या अशुभ नहीं ये होता है आंख फड़कने का कारण, जानें इसकी वजह

2 min read
Google source verification
eye problem

शुभ या अशुभ नहीं ये होता है आंख फड़कने का कारण, जानें इसकी वजह

भोपालः आंख का फड़कना बहुत ही आमसी बात है। जीवन में हर व्यक्ति की सीधी या उल्टी आंख कभी न कभी फड़कती ज़रूर है। हालांकि, भारत में ज्यादातर लोग इस आम बात को शुभ या अशुभ से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, आपको बता दें कि इस बात का शुभ या अशुभ से कोई संबंध नही होता। आंख फड़कने के पीछे तंत्रिका संबंधी विकार होता है जिसके कारण आंख फड़कती है। कुछ लोगों को यह समस्या थोड़े समय के लिए होती है तो कुछ को यह लंबे समय तक परेशान करती है, इसके ज्यादा देर तक होने पर व्यक्ति को चिढ़चिढ़ाहट होने लगती है। आज हम आपको आंख फड़कने के कारण और ज्यादा फड़कने पर इसके आसान उपचार के बारे में बताएंगे। आइये जानते हैं, उनके बारे में...।

ये है आंख फड़कने के मुख्य कारण

-तनाव

इसका मुख्य कारण तनाव होता है। कई बार लोग पढ़ाई या लंबे समय काम करे पर ये समस्या पैदा होती है। परिवारिक या काम को लेकर भी व्यक्ति कई तरह के तनाव में रहता है, जिससे आंख फड़कने लगती है।

-थकान

लंबे समय तक नींद ना ले पाना या किसी कारण से नींद ही ना आना, या कम आने पर थकान मेहसूस होती है, जिससे भी आंखे फड़कने लगती है।

-कैफीन का सेवन

कैफीन का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी आंख फड़कने की समस्या पैदा होती है। कई बार एल्कोहल के अधिक इस्तेमाल से भी आंख फड़कने की समस्या होती है।

आंख फड़कने का इलाज

-खीरा

आंख फड़कने के कारण ज्यादा परेशानी हो रही हो तो, इसमें खीरे का इस्तेमाल किया जा सकता है। खीरे में इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो तंत्रिका मांसपेशियों को शांत रखते हैं। आंखों पर ठंडे खीरे के गोल टुकड़े को रखें, इससे जल्दी ही राहत मिलेगी।

-केला

इसका एक कारण पोटेशियम की कमी भी होता है। केले में भारी मात्रा में पोटेशियम होता है, जो इस समस्या से निजात दिलाता है। अगर आपको आमतौर पर आंख फड़कने की शिकायत रहती है, तो रोजाना दो केलो का सेवन करें, जल्द आराम मिलेगा।

-गुलाबजल

लंबे समय से आंखों से जुड़ी कई समस्याओं में गुलाब जल को काफी कारगर औषधि के रूप में माना जाता रहा है। आंखों में जलन हो या चुभन हो तो गुलाबजल को आंखों में लगाने से आराम मिलता है। गुलाब जल को फ्रिज में ठंडा करने के बाद इसे किसी काटन की मदद से लेकर आंखों पर रखें। ये आंख फड़कने के अलावा और भी किसी तरह के इंफेक्शन के लिए काफी कारगर होता है।