स्वप्निल राय के मुताबिक उन्होंने विश्वस्तरीय ट्रेड प्लेटफॉर्म्स से प्रभावित होकर www.thetradebook.org की स्थापना की थी। राय के मुताबिक फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, व्हाट्सएप आदि सब पश्चिम देशों की देन है जबकि चीन भी अपना ग्लोबल प्लेटफॉर्म अलीबाबा विश्व को दे चुका है, लेकिन भारतीयों के पास अभी तक किसी भी तरह का ग्लोबल प्लेटफॉर्म नहीं था। इसे देखते हुए उन्होंने ट्रेड बुक (www.thetradebook.org) नाम का एक नया कॉन्सेप्ट लॉन्च करने की कोशिश की, ताकि भारत से विश्व को एक नवीन ग्लोबल प्लेटफॉर्म दिया जा सके। स्वप्निल ने ये भी बताया कि इस कॉन्सेप्ट के लिए उन्होंने फेसबुक से मिलने की भी कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हो सके, और अब फेसबुक ही उनके ट्रेड मार्क का उल्लंघन कर रहा है।