यह खबर सुनकर प्रदेश के लोगों में निराशा छा गई थी। अफवाह से परेशान होकर राजपाल यादव ने खुद अपने फैंस को अपने जिंदा होने की बात कही और इन अफवाहों पर ध्यान ना देने की गुज़ारिश की। इस अफवाह को फैलाने वाले का पता नहीं चल पाया लेकिन ये कयास लगाए जा रहे थे कि जिसने राजपाल यादव पर केस किया था, उसी ने यह अफवाह फैलाई थी। आपको बता दें कि राजपाल ही नहीं बल्कि दिलीप कुमार, केदारनाथ जैसे सेलिब्रिटी भी ऐसी अफवाहों को झेल चुके हैं।