भोपाल। रिलायंस जियो की फ्री में चलने वाली सिम लेने में जितनी उत्सुकता लोगों ने दिखाई, अब वही टेंशन बन गई है। यह टेंशन एक उपभोक्ता को मिले 27000 रुपए के बिल ने बढ़ा दी है। राजधानी समेत मध्यप्रदेश के तमाम शहरों के जियो उपभक्ता हैरान है। उन्हें यह चिंता सता रही है कि कहीं हमें भी इतना भारी-भरकम बिल मिल गया तो क्या करेंगे। सोशल मीडिया पर यह बिल वायरल हुआ है।