
Shani and Sun will fall on the zodiac sign by coming into a house.
भोपाल। साल के आखिर में सूर्य और शनि का मिलन (युति) होने जा रहा है। मतलब यह दोनों ग्रह एक राशि में आएंगे। विशेषज्ञों की मानें तो जब-जब दोनों ग्रहों का मिलन होता है, सभी राशियों पर इसका होता है। ब्रह्मशक्ति ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं जगदीश शर्मा के मुताबिक २२ दिसंबर को धनुराशि में सूर्य और शनि की युति हो रही है। सूर्य और शनि पिता-पुत्र होने पर भी परस्पर शत्रुता रखते हैं। एेसे में लोगों की राशियों पर भी इसका अच्छा बुरा असर पड़ता है। सूर्य-शनि युति जीवन को पूर्णत: संघर्षमय बनाती हैं। पं. शर्मा ने बताया कि दोनों ग्रहों की युति का असर आम लोगों से लेकर देश और सरकारों पर भी होता है। यह युति जहां जीवन में सफलता, मान सम्मान और सम्मान का कारक बनती है तो बीमारी, नुकसान अशांति जैसे कारण भी सामनने आते हैं।
यह युति लग्न, पंचम, नवम या दशम में हो और दोनों (सूर्य-शनि) में से कोई ग्रह इन भावों का कारक भी हो तो यह योग जीवन में विलंब लाता है। बेहद मेहनत के बाद समय बीत जाने पर सफलता आती है। पिता-पुत्र में मतभेद हमेशा बना रहता है और दूर रहने के भी योग बनते हैं। पं. शर्मा का मानना है कि आज का दिन कई राशियों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ सकते है।
इस माह जगत कुंडली में 8 दिसंबर से 23 दिसंबर तक सर्पयोग बन रहा है। साल के अंतिम माह में शनि,शुक्र और बुध ग्रह अस्त हो रहे हैं। इससे मौसम परिवर्तन होगा। साथ ही प्राकृतिक आपदा की संभावना बनी रहेगी। वहीं जिन लोगों पर शनि भारी है, फिलहाल उन्हें राहत मिलेगी।
12 राशियों पर प्रभाव
मेष- अशांति रहेगी।
वृष-स्वस्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन-सफलता मिलेगी।
ककज़्-शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
सिंह-शिक्षा के क्षेत्र में सफलता की संभावना।
कन्या-वाहन सावधानी से चलाएं।
तुला-उत्साह वृद्धि, यात्रा लाभ।
वृश्चिक-यात्राओं से बचें।
धनु-बेहद सावधानी रखें।
मकर-स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कुंभ-लाभ,यश मिलेगा।
मीन- पद उन्नति होगी।
Published on:
12 Dec 2017 11:20 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
