3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिल्म स्टार आशुतोष राणा के साथ युवकों ने ली सेल्फी, लोधी महासभा ने किया सम्मान

रायसेन पहुंचे राणा, लोगों ने श्रीफल और माला पहनाकर किया स्वागत  

2 min read
Google source verification
ashutosh.png

भोपाल। फिल्म स्टार आशुतोष राणा शुक्रवार को भोपाल आए. यहां से वे कार से नरसिंहपुर के लिए रवाना हो गए. आशुतोष राणा के आने की खबर सुनकर रास्ते में उनके अनेक फैंस एकत्रित हो गए. अपने चहेते अभिनेता को नजदीक पाकर कई बच्चे और युवा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े. राणा ने भी किसी को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए पोज दिए. रायसेन में तो उनका बाकायदा सम्मान किया गया.

एमपी के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में रहने वाले आशुतोष राणा जबलपुर व सागर में रहकर पढ़े हैं. फिल्मी व्यस्तताओं के बावजूद वे एमपी आते रहते हैं और अपने परिजनों, दोस्तों, शुभचिंतकों से मिलते रहते हैं. शुक्रवार को वे भोपाल आए और यहां से गाडरवारा नरसिंहपुर जाने के लिए निकल पड़े. वे नरसिंहपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र पटेल गुड्डू भैया के साथ कार से जा रहे थे. रास्ते में आशुतोष राणा का कई जगहों पर स्वागत किया गया.

रायसेन में तो वे कई फैंस से घिर गए. युवाओं ने आशुतोष राणा के साथ सेल्फी भी ली. यहां अनेक लोगों ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत भी किया. अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा की रायसेन जिला शाखा ने भी उनका स्वागत किया. लोगों ने राणा को फूलमालाओं से लाद दिया. इसके साथ ही शॉल और श्रीफल से उन्हें सम्मानित किया.

बालीवुड के साथ ही आशुतोष आजकल साउथ इंडियन फिल्मों में भी व्यस्त हैं. आगामी दिसंबर में उनकी दो फिल्मी रिलीज होंगी. शाहरूख खान की बहुप्रचारित पठान में भी आशुतोष राणा बेहद अहम किरदार में नजर आएंगे. महाश‍िवरात्रि पर प्रस्तुत किए गए उनके श‍िव तांडव स्‍त्रोत वीड‍ियो की भी जमकर तारीफ हुई थी. सोशल मीड‍िया पर वायरल होने के बाद फेसबुक ने उनकी टाइमलाइन से वीडियो ड‍िलीट कर द‍िया तो लोग भड़क उठे थे. इस बात पर आशुतोष राणा ने भी गुस्‍सा जताया और अंततः फेसबुक ने ये वीड‍ियो दोबारा उनकी टाइमलाइन पर लगाया.

Story Loader