7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल की कपड़ा मिल में भीषण आग

भोपाल। भोपाल स्टेशन के पास चांदवड स्थित कपड़ा मिल में रविवार को सुबह करीब 3 बजे भीषण आग लग गई।

2 min read
Google source verification
aag

कपड़ा मिल में लगी इस आग पर सुबह के 6:30 बजे तक भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। नगर निगम की दर्जनों दमकल लगी आग को बुझाने के लिए। आग 50फीसदी काबू मे हुई।

aag2

इस घटना में करोड़ों का माल आग की भेंट चढ़ गया।

aag3

आग बाहर से ही देखने में काफी भयावह लग रही थी, ऐसे में अंदर जाना बिलकुल नामुमकिन सा था।

aag4

आग ने अधिकांश बिल्डिंग को अपने कब्जे में ले रखा था, सूचना पर पहुंची दमकलों को आग पर काबू करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

aag5

आग के चलते क्षेत्र में धुआं भर गया,वहीं इन्डस्ट्री के गेट से ही धुआं साफ दिखाई दे रहा था।

aag6

कपड़ा मिल में ब्लो-रूम में आग लगी थी। यहां पर कॉलेस्टर और कॉटन को मिक्स किया जाता है। इसमें आग लगने से हर ओर धुआं फैल गया।

aag7

आग इतनी भयावह थी कि इसका धुआं शहर के आसमान में दूर से हिस्से में भी साफ दिखाई दिया।