21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैरसिया नगर पालिका में हुआ सबसे पहले सौ फ ीसदी वैक्सीनेशन

100 प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य हासिल करने के लिए जिले को पंचायत, वार्ड और नगर पालिका स्तर पर बांटा

2 min read
Google source verification
बैरसिया नगर पालिका में हुआ सबसे पहले सौ फ ीसदी वैक्सीनेशन

बैरसिया नगर पालिका में हुआ सबसे पहले सौ फ ीसदी वैक्सीनेशन

भोपाल. राजधानी में कोरोना से जंग जीतने के लिए पिछले साल लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हुई। जितने लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया था वअ अब हासिल कर लिया गया है। सोमवार तक शहर में 19.50 लाख लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई जा चुकी थीं। वैक्सीनेशन को सफल बनाने के लिए जिले को पंचायत, वार्ड स्तर से नगर पालिका स्तर पर बांटा गया। बैरसिया नगर पालिका ने सबसे पहले सौ फीसदी वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा किया था।

राज्य टीकाकरण कार्यालय ने करीब डेढ़ महीने पहले भोपाल में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों की निर्धारित संख्या 19 लाख 50 हजार को बढ़ाकर 21 लाख 50 हजार कर दिया था। विभाग का तर्क था कि शहर में बाहर से आकर लोग बस गए, इसलिए यहां 21 लाख 50 हजार लोगों को टीका लगाना चाहिए। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने इस पर आपत्ति ली और इस लक्ष्य को फिर से 19.50 लाख मान लिया गया।

आंकड़ों का गणित
कुल डोज 42,74,721
फस्ट डोज 22,73,105
सेकेंड डोज 19,52,442
प्रिकॉशन डोज 49,175

***** के अनुसार
महिला 19,08,998
पुरुष 23,15,482
अन्य 1,063
एडवर्स रिएक्शन के मामले
टाइमिंग कुल माइनर मेजर सीरियस
30 मिनट के भीतर 98 89 09 00
30 मिनट के बाद 574 545 20 09

672 लोगों को हुआ रिएक्शन
शहर में अब तक 42. 74 लाख डोज लगाए जा चुके हैं। इसमें से महज 0.016 प्रतिशत यानी 672 लोगों को एडवर्स इफेक्ट्स का सामना करना पड़ा। शहर में एडवर्स इफेक्ट्स के मामले राष्ट्रीय औसत से करीब पांच गुना हैं। देश में महज 0.003त्न और प्रदेश में 0.004 लोगों को ही इसके साइड इफेक्ट हुए।

उम्र के अनुसार
15 से 17 वर्ष 1,34,337
18 से 44 वर्ष 27,93,165
45 से 60 वर्ष 8,78,573
60 साल से ज्यादा 4,68,646
कोवीशील्ड 36,38,874
कोवैक्सीन 6,32,973
स्पूतनिक 2,874

कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए शतचंडी पाठ
सभी प्रकार की साधना, मंत्र जाप, मनोकामना पूर्ति के लिए गुप्त अनुष्ठानों के लिए विशेष माने जाने वाले गुप्त नवरात्र की शुरूआत बुधवार से हो गई। गुप्त नवरात्र में शहर के मंदिरों, शक्तिपीठों में विशेष अनुष्ठान, साधना, जाप किए जा रहे हैं। इस बार गुप्त अनुष्ठानों के तहत कोरोना से मुक्ति के लिए शतचंडी पाठ, हवन आदि भी हो रहे हैं। माघ शुक्ल प्रतिपदा के साथ ही गुप्त नवरात्र की शुरुआत हो गई है। इस बार नवरात्र 10 फरवरी तक रहेंगे। गुप्त नवरात्र में कार्य सिद्धि, मनोकामना पूर्ति के लिए गुप्त साधनाएं की जाती है। इसके साथ ही मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की आराधना के साथ ही 10 महाविद्या की पूजा की जाती है।

पंडितों का कहना है कि नवरात्र में माता के मंत्रों का जप करने से हर मनोकामना पूरी होती है। मां दुर्गा के कुछ विशेष कामना पूर्ति मंत्रों का वर्णन देवी भागवत पुराण में मिलता है। इन मंत्रों का गुप्त नवरात्र में जप करने से संतान सुख, रोग, दरिद्रता, धन आदि की सभी समस्या का निवारण होता है। टीन शेड स्थित मां वैष्णोधाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर में गुप्त नवरात्र के तहत विशेष अनुष्ठान किए जा रहे हैं। यहां 11 अखंड ज्योति जलाई गई है, इसके साथ ही वैदिक पंडितों द्वारा कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए शतचंडी पाठ किया जा रहा है। नवरात्र महोत्सव का समापन 10 फरवरी को होगा। मंदिर में साल में आने वाले चारों नवरात्र में विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं।