
Bhopal become metropolitan region Five districts adjacent to Bhopal will be connected
MP News : राजधानी भोपाल से सटे 4 जिलों को मिला मेट्रोपॉलिटन रीजन बनाते हुए विकसित करने पर आधारित पत्रिका की खबर पर मंगलवार को सीएम डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने मुहर लगा दी। जीआइएस के अनलॉकिंग लैंड वैल्यू एंड सिटी सत्र में सीएम यादव ने कहा, भोपाल और इंदौर का विकास मेट्रोपॉलिटन रीजन के तौर पर करेंगे। ये ग्रेटर राजधानी की ओर पहल होगी। इसमें भोपाल से जुड़े विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम और राजगढ़ से बेहतर कनेक्टिविटी होगी। पीडब्ल्यूडी पहले से ही इसकी प्लानिंग कर रहा है। भोपाल से जुड़े पांच जिलों से रोड नेटवर्क का सर्वे पूरा हो चुका है।
● सीहोर और भोपाल में बड़ा तालाब और इसका कैचमेंट है। एक होने पर संरक्षण का काम पूरा होगा।
● मंडीदीप औद्योगिक क्षेत्र भोपाल के पास है, लेकिन रायसेन में होने से इसकी प्लानिंग नहीं होती। एक होने पर यह राजधानी के साथ मानचित्र पर दिखेगा।
● राजधानी से लगीं वैश्विक धरोहरें सांची, भीमबेटका और अन्य पर भी साथ काम हो सकेगा।
● भोपाल में मेट्रो नेटवर्क मंडीदीप तक बढ़ाया जा रहा है। भविष्य में राजधानी के 100 किमी दायरे के बाहर भी मेट्रो चल सकेगी।
अभी राजधानी की आबादी 30 लाख है। मेट्रोपॉलिटन रीजन में 5 जिलों का क्लस्टर बनाकर विकास होगा। 80 लाख की आबादी को देखकर योजना बनेगी। सीहोर-भोपाल से लेकर भोपाल-नरसिंहगढ़, ब्यावरा से राजगढ़, भोपाल से नर्मदापुरम, विदिशा व रायसेन तक की अलग प्लानिंग होगी। अभी भोपाल और सीहोर अलग-अलग प्लान बनाते हैं।
Updated on:
26 Feb 2025, 8:31 AM IST
Published on:
26 Feb 2025, 8:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.