3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव, भोपाल-इंदौर हाइवे पर ट्रैफिक रूट डायवर्ट

Kubereshwar Dham Rudraksh Mahotsav : इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक जाम नहीं हो, इस समस्या से बचने के लिए पुलिस ने सोमवार से ही भोपाल की तरफ से इंदौर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया। 25 फरवरी से तीन मार्च तक यही व्यवस्था रहेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीहोर

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 25 Feb 2025, 10:32 AM IST

Kubereshwar Dham Rudraksh Mahotsav

Kubereshwar Dham Rudraksh Mahotsav

Kubereshwar Dham Rudraksh Mahotsav : चितावलिया हेमा स्थित मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर(Kubereshwar Dham) महादेव मंदिर में मंगलवार से शिवमहापुराण व रुद्राक्ष महोत्सव का शुभारंभ होगा। सात दिवसीय कार्यक्रम(Rudraksh Mahotsav) में करीब 10 से 12 लाख श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। कथा स्थल पर तीन डोम बनाए गए हैं, 100 एकड़ से ज्यादा में 17 स्थान पर पार्किंग बनाई गई है। इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक जाम नहीं हो, इस समस्या से बचने के लिए पुलिस ने सोमवार से ही भोपाल की तरफ से इंदौर जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट(Route Divert) कर दिया। 25 फरवरी से तीन मार्च तक यही व्यवस्था रहेगी।

ये भी पढें- जैन बच्चे को बनाया जबरन मुसलमान, धर्मांतरण का हैरान करने वाला मामला

1200 पुलिसकर्मी सुरक्ष के लिए तैनात

  • प्रशासन ने कुबेरेश्वर धाम(Kubereshwar Dham) में सुरक्षा के लिए करीब 1200 पुलिसकर्मी और 300 से ज्यादा राजस्व अमला तैनात किया है।
  • कथा शुरू होने से पहले कुबेरेश्वर धाम पर करीब 50 हजार श्रद्धालु पहुंच गए हैं।

ये भी पढें- एमपी में अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज, 2047 तक 2.1 ट्रिलियन डॉलर की

ट्रैफिक रूट डायवर्ट

भाऊखेड़ी चौराहा भारी वाहन छोटे वाहन रुद्राक्ष महोत्सव के चलते इंदौर-भोपाल(Indore-Bhopal State Highway) के बीच आवाजाही करने वाले सभी हैवी वाहन अब सात दिन तक श्यामपुर-ब्यावरा होकर ही निकलेंगे। इनकी व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं होगा। भोपाल की तरफ से आने वाला पूरा ट्रैफिक क्रिसेंट चौराहे से भाऊखेड़ी होते हुए अमलाहा निकलेगा। जिससे जाम नहीं लगे। इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर ट्रैफिक(traffic route diverted) का दबाव बढ़ा तो पुलिस इसे भी बंद कर देगी। इसके बाद इंदौर की तरफ से आने वाले वाहन भी अमलाहा-भाऊखेड़ी होते हुए क्रिसेंट चौराहा और फिर भोपाल डायवर्ट रूट से निकल सकेंगे।