3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी में अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज, 2047 तक 2.1 ट्रिलियन डॉलर की

MP News : मध्यप्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इसके सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की रफ्तार को 8.6% चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ाया जा सकता है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 25 Feb 2025, 8:49 AM IST

MP News : मध्यप्रदेशकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। इसके सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) की रफ्तार को 8.6% चक्रवृद्धि वार्षिक दर से बढ़ाया जा सकता है। इसके 2047-48 तक 2.1 ट्रिलियन डॉलर यानी 248.6 लाख करोड़ तक पहुंचने की संभावना है। अभी 164.7 बिलियन डॉलर (13.6 लाख करोड़) है। कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआइआइ) ने जीआइएस में यह जानकारी रिपोर्ट में जारी की।

ये भी पढें- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने कही ये 10 बड़ी बातें

एन्विजनिंग मप्र इकोनॉमी@2047 शीर्षक रिपोर्ट में आर्थिक विकास, सेक्टरों की पहचान, निवेश(Global Investors Summit) के मौके जैसे मुद्दों का उल्लेख है। सीआइआइ के डीजी चंद्रजीत बनर्जी ने बताया, मप्र में जीडीपी का वर्तमान योगदान 4.6% से बढ़ाकर 6% तक ले जाने का लक्ष्य है।

ऐसे बढ़ेगी एसजीडीपी

● प्रदेश में विनिर्माण उद्योगों और औद्यागिक विस्तार।

● अभी अर्थव्यवस्था में कृषि का योगदान 43% है।

● दीर्घकालीन वृद्धि के लिए विनिर्माण क्षेत्र की भागीदारी 7.20क़े वर्तमान स्तर को बढ़ाकर 2047 तक 22.20 प्रतिशत करनी होगी।

ये भी पढें- भोपाल में GIS का शुभारंभ, वीडियो में देखें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की खास झलकियां

सुझाव... इन सेक्टर में काम तो मिलेगा लक्ष्य

सरकार परिवहन अवसंरचना, मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, एयर कार्गो, विमानन संपर्क बढ़ाए। कपड़ा, फूड प्रोसेसिंग जैसे अधिक रोजगारपरक क्षेत्रों को प्राथमिकता दे।