3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने कही ये 10 बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मध्यप्रदेश के लिए कई बड़ी बातें कही। साथ ही पीएम ने GIS में निवेशकों को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश में उनके निवेश के बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 24 Feb 2025, 1:00 PM IST

PM Modi in MP

PM Modi in MP Global Investors Summit 2025

PM Modi : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट(Global Investors Summit) शुरू हो चुकी है। 8वीं ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) की थीम ‘अनंत संभावनाएं’ रखी गई हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसका भव्य शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान मध्यप्रदेश के लिए कई बड़ी बातें कही। साथ ही पीएम ने GIS में निवेशकों को आश्वस्त किया कि मध्य प्रदेश में उनके निवेश के बेहतर रिटर्न की अपार संभावनाएं हैं।

ये भी पढें- आज से ये रास्ते रहेंगे बंद, इधर जाने से बचें, देखें डायवर्जन प्लान

पीएम मोदी ने कही ये 10 बड़ी बातें

  1. मध्यप्रदेश ने बदलाव का नया दौर देखा
  2. मध्यप्रदेश निवेश के लिए सभी राज्यों में टॉप पर
  3. एमपी कृषि क्षेत्र में टॉप पर
  4. एमपी में बीजेपी सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया
  5. भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन की तस्वीरें मन मोह लेती है
  6. एमपी निर्माण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है
  7. रीवा सोलर पार्क देश के सबसे बड़े सोलर पार्कों में से एक
  8. अदाणी ग्रुप एमपी में 2.10 लाख करोड़ निवेश करेगा
  9. मध्यप्रदेश ईवी क्रांति के लीडिंग स्टेट में से एक
  10. एमपी मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए शानदार डेस्टिनेशन

ये भी पढें- भोपाल में GIS का शुभारंभ, वीडियो में देखें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की खास झलकियां

मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार

पीएम मोदी ने कहा यहां वाटर सिक्योरिटी है रिवर इंटर लिंकिंग का मिशन लेकर आगे बढ़ रहे हैं, यहां 47000 करोड़ की लागत से केन बेतवा लिंक परियोजना पर काम हो रहा है इससे 10 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा बढ़ेगी।मध्य प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनने के बाद से विकास की गति डबल हुई है । बजट में हमने हर चीज का ध्यान रखा है हर वर्ग का ध्यान रखा है।

मैन्युफैक्चरिंग बढ़े और उद्योग आत्मनिर्भर हो

अब हम लोकल सप्लाई चैन विकसित करने पर बल दे रहे हैं ताकि मैन्युफैक्चरिंग बढ़े और उद्योग आत्मनिर्भर हो। पहले की सरकारों ने एमएसएमई को सीमित रखा था लेकिन अब हम इसे प्राथमिकता दे रहे हैं और इसी के आधार पर लोकल सप्लाई चैन विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए एमएसएमई की डेफिनेशन भी बदली है। इसके साथ क्रेडिट लिंक इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं।

ये भी पढें- दो दिन देश के अरबपति हमारे पास, राजधानी में 24 घंटे ब्लू बुक प्रोटोकॉल

भविष्य में 3 सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा भविष्य में 3 सेक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है जिससे विकसित भारत बनेगा, पहला है टेक्सटाइल दूसरा पर्यटन और तीसरा टेक्नोलॉजी।

टेक्सटाइल : टेक्सटाइल के मामले में मध्य प्रदेश भारत की कॉटन कैपिटल है पूरे देश का 25% ऑर्गेनिक कॉटन मध्य प्रदेश से आता है। चंदेरी महेश्वरी साड़ियां पूरे देश में पसंद की जाती हैं । इसे जिओ टैग भी मिल चुका है। अब हमने मेडिकल और जिओ टेक्सटाइल को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन शुरू किया है। देश भर में 7 बड़े पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क बनाए जा रहे हैं उनमें से एक मध्य प्रदेश में है।

ये भी पढें- High alert पर राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, 50 से अधिक चार्टर्ड विमान पहली बार हैंगर में

पर्यटन : टूरिज्म में भी मध्य प्रदेश(MP News) अजब भी है और गजब भी है। यहां नर्मदा किनारे के क्षेत्र और आदिवासी क्षेत्रों में, प्राकृतिक क्षेत्र और वैलनेस आदि में मध्य प्रदेश में निवेश की बहुत संभावनाएं हैं । पीपीपी को बढ़ावा देते हुए इन क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। ट्रेडिशनल ट्रीटमेंट को प्रमोट किया जा रहा है । आयुष वीजा भी शुरू किए गए हैं।

टेक्नोलॉजी : ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बाधा बन रहे कानूनो को खत्म किया जा रहा है या नरम किया जा रहा है। इससे बिजनेस बढ़ेगा सभी चीजों की टाइम लिमिट तय की जा रही है। नए सेक्टरो को प्राइवेट इन्वेस्टर को खोलने के प्रयास जारी है। क्रिटिकल मिनरल, लिथियम आयन बैट्री आदि के मैन्युफैक्चरिंग पर अभी बल दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट का सही समय

प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi) ने कहा ये सही समय है आपके लिए मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट करने का और मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट बढ़ाने का। इसके साथ ही उन्होंने सभी निवेशकों से आग्रह किया है कि आप यहां आए हैं तो उज्जैन में महाकाल लोक देखने जरूर जाएं।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की खास झलकियां