
Raja Bhoj International Airport
Raja Bhoj International Airport : राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहली बार विमानों की भीड़ उमड़ी। 50 से ज्यादा चार्टर विमान शेड्यूल किए। रविवार की देर रात्रि तक विमानों के आने का सिलसिला जारी रहा। एयरपोर्ट पर अगले तीन दिन तक हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पीएम के विशेष विमान की व्यवस्था और संचालन गृह मंत्रालय के निर्देशन में है। उद्योगपतियों व प्रतिनिधियों(Global Investors Summit) के लिए अलग-अलग टूरिंग ऑपरेटर के जरिए 50 से अधिक चार्टर फ्लाइट बुकिंग की गई है। सरकारी विमानों की आवाजाही मुख्य रनवे पर स्टेट हैंगर की ओर डायवर्ट किया । प्राइवेट चार्टर विमान के लिए टर्मिनल के पास इंतजाम किए गए हैं।
अन्य उड़ानें नियमित रहेंगी: इंडिगो और एयर इंडिया की मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे, प्रयागराज, जयपुर, उदयपुर की नियमित उड़ान में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्रियों के वाहन टर्मिनल के सामने ही पार्क होंगे।
दो घंटे पहले पहुंचे यात्री: भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने कहा कि इंडिगो और एयर इंडिया एयरलाइंस की नियमित उड़ानों को प्रभावित होने से बचने के लिए शेड्यूल में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी सहित बड़े उद्योगपतियों के लिए स्टेट हैंगर पर चार्टर विमान एवं विशेष विमान के लिए हैंगर निर्धारित किए गए हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप और स्थानीय पुलिस बल की निगरानी में यहां सुरक्षा के चार घेरे तैयार किए गए हैं। यहां अधिकृत व्यक्तियों को ही आने-जाने दिया जाएगा। वीआइपी मूवमेंट के चलते एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए सीआईएसएफ की एक अतिरिक्त कंपनी तैनात की गई है। चाने के लिए शेड्यूल में किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। यात्रियों को 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचने की निर्देश दिए गए हैं।
Updated on:
24 Feb 2025, 9:06 AM IST
Published on:
24 Feb 2025, 9:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.