7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यू-टर्न पर पलटी तेज रफ्तार कार, देवी दर्शन करने जा रहे बच्चे समेत पांच घायल

गुनगा इलाके की घटना: हादसे में घायल 13 साल के बच्चे की हालत नाजुक

2 min read
Google source verification
bhopal news

road accident

भोपाल. गुनगा इलाके के पीपलखेड़ा मार्ग पर यू-टर्न में तेज रफ्तार कार पलट गई। हादसे में हरसिद्धि माता मंदिर तरावली जा रहे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। जिनमें एक बच्चे की हालत नाजुक है। उसका उपचार चल रहा है।

टीआई भारत सिंह ने बताया कि परवलिया कुराना गांव निवासी 35 वर्षीय दयाराम अहिरवार अपने परिवार के साथ हरसिद्धि माता मंदिर तरावली कार से दर्शन करने जा रहे थे। पीपलखेड़ा मार्ग पर वह पहुंचे ही थे कि यू-टर्न में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दयाराम समेत सुमित नाम का 13 वर्षीय किशोर घायल हो गया। हादसे के बाद कार का गेट नहीं खुलने से स्थानीय लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना कि हादसे की वजह यू-टर्न में वाहन का तेज रफ्तार होना सामने आया है। कार के चारों पहिए ऊपर हो गए थे। वह दो पलटी खाने के बाद सड़क से करीब 50 फीट दूर गहरी खांई में पलटी खाकर गिरी।

कार ने स्कूटर सवार को मारी टक्कर, मौत
गुनगा इलाके में तेज रफ्तार कार ने स्कूटर सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी भरत प्रताप सिंह ने बताया कि कलारा गुनगा निवासी 46 वर्षीय भगवान सिंह किसान थे। गुरुवार दोपहर करीब पौने दो बजे वे पीपल खेड़ा से अपनी स्कूटर लेकर गुजर रहे थे। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

सड़क पर खड़े कंटेनर में समाया युवक, मौत

इधर, खजूरी सड़क इलाके में 10 अक्टूबर की शाम करीब साढ़े छह बजे ग्यारहमील बायपास रोड पर सड़क किनारे खड़े कंटेरन में बाइक सवार घुस गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना कि उसकी उम्र करीब 32 साल होगी। बाइक में जो नंबर लिखा हुआ है। वह आरटीओ की वेबसाइट में नहीं मिला। पुलिस ने कंटेनर जब्त कर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।