
डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस
भोपाल. डेढ़ घंटे देरी से पहुंची एअर इंडिया की फ्लाइट दो केंद्रीय मंत्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर किया इंतजार भोपाल गुरुवार रात दिल्ली से भोपाल आने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट इंदिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से तकनीकी खराबी की वजह से समय पर उड़ान नहीं भर सकी और देरी से रवाना हुई।
फ्लाइट में हुई देरी की वजह से दो केंद्रीय मंत्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक एअर इंडिया की दिल्ली-भोपाल फ्लाइट ए आई 437 रात 8.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरती है लेकिन गुरुवार रात उड़ान भरने से पहले तकनीकी जांच में कमी मिली जिस वजह से उड़ान की अनुमति नहीं दी गई।
इसी फ्लाइट से दो केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोद और राधा मोहन सिंह को भोपाल आना था लेकिन फ्लाइट में हुई देरी की वजह से करीब डेढ़ घंटे तक दोनों मंत्रियों ने इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर इंतजार किया। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद फ्लाइट को रात 9.45 बजे दिल्ली से रवाना किया और डेढ़ घंटे की देरी से फ्लाइट भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
जानकारों का कहना है कि मौसम खराब होने की वजह से फ्लाइट लेट चल रही है. हाल ही में कई दिनों से तेज आंधी चलने की स्थिति बनी हुई है। यही कारण है कि ऐसे समय में फ्लाइट को एयर पोर्ट पर ही रोक लिया जाता है। मौसम ठीक होते ही फ्लाइट में उड़ान भरी जाती है, इसी कारण कई बार फ्लाइट से यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ता है। हाल ही में नई दिल्ली को जाने वाली कई फ्लाइटें भोपाल राजा भोज एयर पोर्ट पर रोकी गई थी। जिसमें भी यात्रियों को घंटों एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा था। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम में हर दिन परिवर्तन हो रहा है. कभी तेज आंधी तो कभी तेज बारिश के आसार रहते है।
Published on:
18 May 2018 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
