Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Flight Fare: भोपाल-रीवा के लिए 15 नवंबर से शुरु होने जा रही फ्लाइट, इतना होगा किराया

Bhopal To Rewa Flight Fare: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से रीवा तक 15 नवंबर से फ्लाइट उड़ान भरेगी। जिसका किराया मात्र 999 रुपए होगा।

2 min read
Google source verification
bhopal to rewa Flight fare

Bhopal To Rewa Flight Fare: फ्लाइट से सफर करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भोपाल से रीवा तक सफर करने वाले यात्रियों को अब फ्लाइट की सुविधा मिलने जा रही है। फ्लाइट की शुरुआत नवंबर महीने की 15 तारीख से फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी की 19 सीटर प्लेन की शुरुआत होने जा रही है।



मात्र 999 रुपए में पहुंच जाएंगे भोपाल से रीवा


फ्लाई बिग एयरलाइन कंपनी ने लखनऊ, खजुराहो, रीवा और चित्रकूट के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एयरलाइन कंपनी ने सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का शेड्यूल जारी कर दिया है। पहले दिन की फ्लाइट की सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। फ्लाइट का किराया 1999 रुपए के करीब है, लेकिन अभी यात्रियों से 50 परसेंट कम किराया लिया जा रहा है।

ऐसा होगा फ्लाइट का शेड्यूल


फ्लाइट (एस9-333) हर सोमवार को लखनऊ से सुबह 8:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 9:25 पर चित्रकूट पहुंचेगी। चित्रकूट से सुबह 9:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 10:35 बजे खजुराहो पहुंचेगी। इसके बाद खजुराहो से 11 बजे उड़ान भरकर 11:55 पर सुबह रीवा पहुंचेगी। रीवा से दोपहर फ्लाइट चलकर दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी।

मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को रहेगा एक जैसा समय


मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को भोपाल से सुबह 8 बजे विमान उड़कर सुबह 10:15 बजे रीवा पहुंचेगी। रीवा से सुबह 10:30 बजे उड़ान भरकर 11:25 पर खजुराहो पहुंचेगी। खजुराहो से सुबह 11:50 पर उड़ान भरकर दोपहर 12:45 बजे पर रीवा पहुंचेगी। ऐसे ही रीवा से दोपहर 1:10 पर फ्लाइट उड़ान भरकर दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर भोपाल पहुंचेगी।


कैसा रहेगा शुक्रवार को शेड्यूल



फ्लाइट शुक्रवार को सुबह 8 बजे भोपाल से उड़ान भरकर 10:05 सुबह रीवा पहुंचेगी। रीवा से सुबह 10:30 उड़ान भरने के बाद सुबह 11:25 पर खजुराहो पहुंचेगी। खजुराहो से सुबह 11:50 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:35 पर चित्रकूट पहुंचेगी। फिर चित्रकूट से दोपहर 1 बजे उड़ान भरकर लखनऊ में दोपहर 2 बजकर 5 मिनट पर लैंड करेगी।