26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल से प्रयागराज, जयपुर, गोवा के लिए फ्लाईटें होगी बंद

Bhopal Airport : अप्रेल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल(Summer Schedule) से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर और गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Avantika Pandey

•

Updated: 16 Mar 2025, 9:05 AM IST

Flight

Flight

Bhopal Airport : अप्रेल माह से लागू हो रहे समर शेड्यूल(Summer Schedule) से पहले ही भोपाल से प्रयागराज, जयपुर और गोवा उड़ान अस्थाई रूप से बंद हो रही है। भोपाल से रायपुर व हैदराबाद तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होंगी। कुछ उड़ानों के समय में मामूली परिवर्तन होगा। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज(Bhopal to Prayagraj) उड़ान में सीटें नहीं मिल पा रही थीं। कुंभ खत्म होने के बाद अब कंपनी को यात्री नहीं मिल पा रहे हैं। इंडिगो ने इस रूट पर संचालित उड़ान(Flight) की बुकिंग 30 मार्च और इसके बाद की तारीखों में नहीं हो रही है।

ये भी पढें - मऊगंज में बंधक छुड़ाने गई पुलिस पर जानलेवा हमला, ASI की मौत, पूरे गांव में धारा 163 लागू

गोवा रूट भी इसी दिन से उड़ान(Flight) बंद होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर रन वे विस्तार का काम शुरू होने के कारण भोपाल से जयपुर के बीच संचालित उड़ान स्थाई रूप से बंद होगी। एयरपोर्ट अथारिटी ने उमीद व्यक्त की है कि समर शेड्यूल के बीच में यह तीनों उड़ानें फिर से शुरू होंगी। समर शेड्यूल अप्रैल के अंतिम सप्ताह में लागू होता है।

रायपुर के लिए अब दो उड़ान

भोपाल से रायपुर तक हवाई यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ रही है। इसे देखते हुए इंडिगो ने इस रूट पर अतिरिक्त उड़ान शुरू करने की तैयारी की है। वर्तमान में रायपुर तक एक ही उड़ान है। 30 मार्च से दो उड़ानें हो जाएंगी। प्रस्तावित उड़ान संया 6-ई 7149 सुबह 9.40 बजे भोपाल से रवाना होगी। सुबह 11.10 बजे यह रायपुर पहुंचेगी। हैदराबाद रूट पर तीसरी उड़ान 30 मार्च से प्रारंभ होगी।