- जोधपुर, राजकोट और बड़ोदरा को पुणे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी-इंडिगो ने किया फिर निराश, भोपाल को नहीं दी तवज्जो
भोपाल। राजा भोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट को इंडिगो एयरलाइंस ने एक बार फिर नजर अंदाज किया है। इंडिगो ने जोधपुर, राजकोट, बड़ोदरा एयरपोर्ट को पुणे से डायरेक्ट कनेक्टिविटी देने का प्लान जारी कर दिया है, लेकिन भोपाल शहर को इस लिस्ट से बाहर रखा गया है। हवाई यात्रियों में इस बात को लेकर भारी निराशा का माहौल है। लोगों का कहना है कि इंडिगो एयरलाइंस व्यापारिक कारणों की वजह से भोपाल से सीधी उड़ान शुरू नहीं कर रही है। यात्रियों का तर्क है कि भोपाल से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इंडिगो को पुणे के लिए सीधी उड़ान देनी चाहिए।
छोटी एयरलाइंस ने भी किया निराश
भोपाल से रीजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत चार उड़ानें शुरू हुईं थीं जो बंद हो चुकी हैं। अलायंस एयर ने जबलपुर, ग्वालियर एवं बिलासपुर उड़ान प्रारंभ की। फ्लाय बिग की हैदराबाद उड़ान भी प्रारंभ हुई। माना जा रहा था कि इन चारों उड़ानों की वजह से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी पर ऐसा नहीं हो सका। फ्लाय बिग ने तो उड़ान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अलायंस एयर को पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के चलते प्रयागराज उड़ान बंद की गई है।
भोपाल से कितनी उड़ानें
दिल्ली- 05
मुंबई- 03
बैंगलूरू- 02
हैदराबाद- 01
अहमदाबाद- 02
शहर उड़ानों की संख्या
आगरा- 01
उदयपुर -01
जयपुर- 01
रायपुर- 01
गोवा- 01
यात्रियों की संख्या और विमानों के फेरे
माह - यात्री संख्या
जनवरी 2023- 98,100
फरवरी 2023- 96,947
मार्च 2023- 103,338
अप्रेल 2023- 105078
मई 2023- 116381
जून 2023- 117,073