5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुल्हन को रिझाने के लिए दूल्हा लड़की की वेशभूषा में करता है बचनगमा नृत्य

जनजातीय संग्रहालय में कश्मीर के लोकनृत्य और निर्गुण गायन की प्रस्तुतियां

2 min read
Google source verification
दुल्हन को रिझाने के लिए दूल्हा लड़की की वेशभूषा में करता है बचनगमा नृत्य

दुल्हन को रिझाने के लिए दूल्हा लड़की की वेशभूषा में करता है बचनगमा नृत्य

भोपाल. जनजातीय संग्रहालय में उत्तराधिकार शृंखला में रविवार को निर्गुण गायन और कश्मीर के लोकनृत्य की प्रस्तुतियां हुईं। कश्मीर के 15 कलाकारों के दल ने अपनी प्रस्तुति से जम्मू और कश्मीर की समृद्ध लोक परंपरा को मंच पर उतारा। कार्यक्रम की शुरुआत संत सिंगाजी के पद निर्गुण गायन सुमरां हो मनमाय... गणेश वंदना से हुई। कलाकारों ने निमाड़ तथा भुवाड़ा की लोक शैली में गायन के साथ शास्त्रीय संगीत का मिश्रण प्रस्तुत किया। इसके बाद मुख्य पद्य देवता देख ले रे...., निरगुण ब्रह्म है न्यारा... भजन पेश किए। गायन में सुमित शर्मा के साथ सह—गायन में निशा शर्मा, वैष्णवी लाहौरे, अमित राजपूत, सुरेश काकडे, तबले पर ज्ञानी सालगे और ढोलक पर अजय कुशवाह ने संगत दी।

डोगरी नृत्य से पेश की जम्मू की संस्कृति
दल ने जम्मू और कश्मीर की लोक कलाओं से दर्शकों को रू-ब-रू कराया। शुरुआत जम्मू के डोगरा समुदाय के लोकनृत्य डोगरी से की। ये नृत्य लोहड़ी, होली और शादी पर किया जाता है। महिला-पुरुष मंदिर में एकत्रित होकर ईश्वर की आरधना कर नृत्य की शुरुआत करते हैं। कलाकारों ने बचनगमा नृत्य की प्रस्तुति दी। ये कश्मीर का करीब 500 साल पुराना लोकनृत्य है। कलाकार रूबीना अख्तर ने बताया कि इस नृत्य को केवल पुरुष कलाकारों को ही करने की इजाजत है, क्योंकि कश्मीर में शादी से एक रात पहले संगीत का आयोजन किया जाता है। इसमें पुरुष अपने होने वाली पत्नी के लिए अपनी भावनाओं का इजहार करता है।

ह गुलो त्वहे मसा वुनवुन यार म्योन...
दूल्हा पारंपरिक वेशभूषा में देर रात तक नृत्य करता है। संगीत सभा में बैठी महिलाएं उसके साथ गाती और नृत्य कर सकती है। प्रस्तुति के दौरान कलाकार ने ह गुलो त्वहे मसा वुनवुन यार म्योन(ये लड़की आवाज देती है गुलाबों को, आपने मेरे यार को कहीं देखा है क्या)... गीत पर नृत्य पेश किया। इस नृत्य में कलाकार महिला की ड्रेस में विभिन्न करतब दिखाए। अगली कड़ी में कलाकारों ने रूफ नृत्य पेश किया। मुख्य रूप में रहने वाली मुस्लिम समाज की महिलाएं ईद के मौके पर ये नृत्य करती है। इसे घर में बने दालान में किया जाता है। महिलाएं रंगीन वेशभूषा में आकर दो पंक्तियों में एक-दूसरे के सामने खड़ी होकर नृत्य करती है। इसमें मुख्य रूप से पैरों का उपयोग होता है जिसे स्थानीय भाषा में चकरी कहा जाता है। ईद आए रस-रस, ईद का वसवई(आहिस्ता-आहिस्ता ईद आ गई है, हम ईदगाह चलते हैं)... पर नृत्य पेश किया। इस में हारमोनियम, कश्मीरी रबाब, सारंगी, मटका, तुम्बकनारी(ढोलक) पर संगीत दिया गया। रबाब काबुल में बना वाद्ययंत्र है।