
खाद्य विभाग का छापा
चंचल स्वीट हाउस वालों ने बेचीं सड़ी रस मलाई रसमलाई खाकर बीमार हुआ नौ साल का बच्चा परिजनों की शिकायत पर खाद्य विभाग ने मारा छापा संत हिरदाराम नगर व्यापारिक छेत्र बैरागढ़ स्थित एक दुकान में ग्राहक ने घटिया क्वालिटी की रसमालाई बेचने और इसके सेवन से उनके बच्चे के बीमार होनी की शिकायत खाद्य विभाग से की।
शिक़ायत कर्ता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए खाद्य विभाग ने दुकान पर छापामार कार्रवाई की। जानकारी के मुताबिक एक परिवार बैरागढ़ में खरीदारी करने आया था। इसी बीच वह चंचल स्वीट हाउस पर नास्ता करने आया। जहां उन्हें सड़ी रसमलाई दे दी गई। जिसके खाने से 9 साल के बच्चे को उल्टियां होने लगी।
जिसके बाद बच्चे के माता पिता ने खाद्य विभाग के कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। दुकान में मिली गंदगी जब अधिकारी मौके पर पहुँचे तो उन्हें रसमलाई की सैंपल नहीं मिल सका। खाद्य अधिकारी ने बताया कि दुकानदार ने उनके आने से पहले ही सारी रसमालाई नष्ट कर दी थी वहीं दुकान के अंदर मिली गंदगी को अधिकारियों ने गंभीरता से लेते हुये चंचल स्वीट हाउस के संचालक को नोटिस जारी करने की बात कही है।
इसके पहले भी खाद्य विभाग ने छापा मार कार्यवाई में मिठाईयों का सैंपलिंग किया। मिठाईयों की सैपलिंग के बाद जांच के लिए भोपाल लैब भेजा। इसमें सबसे पहले जोधपुर मिष्ठान की दुकान पर छापा मारा गया। यहां उन्होंने संतरा के लड्डू आदि मिठाईयों का सैंपल लिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने उस स्थान का निरीक्षण किया जहां ये सब सामग्री तैयार किया जा रहा था।
वहां फर्श पर गंदगी देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए उचित सफाई करने तथा टॉयल्स लगवाने को कहा। इसके बाद लार्ड कृष्णा, बीकानेर ,राजभोग स्वीट्स,अनिल जलपान गृह,रामकहा स्वीट्स,इंदौर सेब भंडार,मर्चेंट स्वीट्स,अग्रवाल मिष्ठान भंडार स्टेशन से सोनपापड़ी, नारियल लड्डू,रसगुल्ला,नमकीन,मगज का लड्डू का नमूना लेकर सैपलिंग की और जांच के लिए लैब भेजा।
Published on:
31 May 2018 08:11 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
