600 ट्विंस जुड़े हैं क्लब से
ट्विंस क्लब के फाउंडर प्रेसिडेंट अभिषेक खरे ने बताया कि 5 ट्विंस से सन 2000 हजार में क्लब की शुरुआत की थी। धीरे-धीरे ये सिलसिला आगे बढ़ता गया और करीब 22 साल में 600 लोग इस क्लब से जुड़ गए। जिसमें शहर के अलावा पूरे इंडियां के 1 साल से 70 साल तक के लोग शामिल हैं।
जल्द ही शहर में शुरु करेंगी ट्विंस फेस्टीवल
ट्विंस क्लब की फाउंडर मेंबर रूपाली अस्थाना ने बताया कि ट्विंस के लिए ज्लद ही हम ट्विंस फेस्टीवल शुरू करेंगे। जहां पर शहर के 100 से ज्यादा ट्विंस एक दूसरे से मिल सकें और अपनी लाइफ के किस्से कहानियों को एक दूसरे से सांझा कर सकें।
विदेशी ट्विंस के जोड़ने पर कर रही हैं काम
रूपाली ने बताया कि इंडियां के ट्विंस तो क्लब से जुड़े हुए हैं अब विदेशी ट्विंस को भी क्लब से जोड़ने पर काम कर रहे हैं। इसके लिए सोशल मीडिया के जरिए लोगों से कनेक्ट होते हैं। या जब भी हम किसी पार्टी फंक्शन में जाते हैं तो क्लब के बारे में बताते हैं। और उनकों ट्विंस का फेसबुक पेज दिखाते हैं। जिससे विदेशी भी इस क्लब का हिस्सा बन सकें।
ट्विंस होने का ले चुकी कई बार फायदा
रूपाली ने बताया कि हम होने ही बचपन से ट्विंस होने का फायदा लेते आएं हैं। स्कूल टाइम पर हम दोनों में से कोई एक बीमार पड़ जाता था तो दूसरा उसकी जगह क्लास अटेंड करने चली जाती थी। इससे टीचर्स भी कन्फ्यूड हो जाते थे कि रुपाली ने सब्जेक्ट चेंज कर लिए हैं।
प्रॉब्लम भी करनी पड़ी फेस
वैशाली ने बताया कि हम दोनों ने सेम दिखने का जितना फायदा उठाया उतनी ही प्रॉब्लम फेस भी करनी पड़ी हैं। कई बार गलती रूपाली करती थी और डांट मुझे पड़ती थी। घर पर
————————