
भोपाल. दूसरे लॉकडाउन के बाद से पहली बार नेशनल रोड बाइक साइकिलिंग का आयोजन हरियाणा के कुरुक्षेत्र में किया जा रहा है। जिसके लिए मध्यप्रदेश टीम की घोषणा कर दी गई है। जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएन सिंह ने बताया कि साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय रोड बाइक चैंपियनशिप में शहर से विधि बोंडे, कनिष्का सिंह, अनंत मेहरा और स्वरुप सिंह का चयन हुआ है।
इन चारों ने राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया था। प्रदेश से अलग 9 अलग श्रेणियों में 25 साइकिलिस्ट चयनित हुए हैं। यह दल 23 नवंबर को कुरुक्षेत्र के लिए रवाना। प्रतियोगिता 25 से 28 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। जिसमें देश के समस्त प्रदेशों के प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।
रजा इलेवन और नगर निगम ने जीते मुकाबले
ओल्ड कैंपियन मैदान में खेली जा रही रियान कप क्रिकेट लीग में रजा इलेवन और नगर निगम की टीमों ने जीत दर्ज की। पहले मैच में रजा एकादश ने आर्किटेक्ट एकादश को 10 विकेट से पराजित किया। वहीं, दूसरे मुकाबले में नगर निगम ने एसपीए को नौ विकेट से हराया। आर्किटेक्ट एकादश ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 166 रन बनाए। घनश्याम ने शतक जड़ा। अजहर ने दो, शारिक और वकार ने एक-एक विकेट चटकाए। जवाब में रजा एकादश ने 14.4 ओवर में 167 रन बनाकर मैच दस विकेट से जीता। शिवम सिंह ने 88 व सैयद अदीब रजा ने 66 रनों की नाबाद पारियां खेली। शिवम, अजय सिंह मैन ऑफ द मैच बने। एसपीए ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 131 रन बनाए। जवाब में नगर निगम ने 7.2 ओवर में एक विकेट खोकर 135 रनों का लक्ष्य प्राप्त किया। रवि नरवरे मैन ऑफ द मैच बने।
Published on:
22 Nov 2021 07:34 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
