12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपसी विवाद में दोस्त ने दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, मौत

तलैया थाना क्षेत्र में देर रात वारदात
less than 1 minute read
Google source verification
आपसी विवाद में दोस्त ने दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, मौत

आपसी विवाद में दोस्त ने दोस्त के पेट में घोंपा चाकू, मौत

भोपाल. तलैया थाना इलाके में रविवार देर रात मामूली विवाद के बाद एक युवक ने अपने साथी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। घटना सईदिया स्कूल के पास स्थित एक होटल पर हुई। पुलिस ने बताया कि रविवार रात लगभग 9.30 बजे इस्लामपुरा निवासी शफीक अपने दोस्त फैज कुरैशी के साथ बैठा हुआ था। बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ा तो शफीक ने चाकू निकालकर, फैज कुरैशी के पेट में घोंप दिया, उसने चाकू से दो-तीन वार किए और मौके से भाग निकला। लोगों ने गंभीर रूप से घायल फैज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके ओर पहुंच गए, आरोपी की तलाश में तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लेंगे। इसके लिए कोशिश की जा रही है।