25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Friendship Day 2019: कम पैसे में इन 3 जगहों पर जाकर सेलिब्रेट करें दोस्तों के साथ फ्रेंडशिप डे

Friendship Day 2019 : दोस्तों के साथ ऐसे सेलिब्रेट करें फ्रेंडशिप डे......

3 min read
Google source verification
real story of friendship day

real story of friendship day

भोपाल। दोस्‍ती को सेलिब्रेट करने का दिन आ रहा है। अगस्त महीने के पहले रविवार को हर साल फ्रेंडशिप डे ( Friendship Day 2019 ) मनाया जाता है। इस बार 4 अगस्त को ये खास दिन मनाया जाएगा। फ्रेंडशिप डे मनाने का चलन वैसे तो पश्चिमी देशों से शुरू हुआ, लेकिन भारत में भी ये पिछले कुछ सालों से युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस दिन को लोग खूब जोश के साथ मनाते हैं। एक दूसरे को ग्रीटिंग कार्ड देना, सोशल मीडिया पर विश करना, दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाना। सभी का फेवरेट एक साथ आउटिंग पर जाना ही होता है।

इस फ्रेंडशिप डे पर आप मानसून मौसम में दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाकर इस दिन को खास बना सकते हैं। अगर आप मध्यप्रदेश में रहते हैं तो इस दिन कई सारी जगह जाकर इन दिन को खास बना सकते हैं। यहां के हर टूरिस्ट स्पॉट पर आपको कुछ ना कुछ अनोखा और खूबसूरत देखने को जरूर मिलेगा। साथ ही दोस्तों के साथ यहां का मजा भी दुगना हो जाएगा। इन जगहों पर घूमने के लिए आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आज हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बारिश के मौसम में कुदरती नजारों का मजा लेने के लिए आराम से जा सकते हैं। जानिए कौन सी हैं वे जगह....

पचमढ़ी

यह प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहां के घने जंगल, वॉटरफॉल और तालाब इसे एक बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट बनाते हैं। यहां की गुफाओं का भी बहुत महत्व है जिसका मुख्य कारण है यहां पाए जाने वाले शैलचित्र। पचमढ़ी पूरे वर्ष मौसम पर्यटन के लिहाज से उत्तम स्थल है। अपनी महान प्राकृतिक सुंदरता और शांति तथा एकांत इसकी सबसे अद्भुत विशेषताएं है। यहां पर प्रियदर्शिनी पॉइंट, झरने, तीर्थ, जटाशंकर,रॉक शेल्टर, धूपगढ, पाण्डव गुफाएं आदि पंचमढ़ी के प्रमुख आर्कषण है। यहां पूरा दिन आप दोस्तों के साथ अच्छे से बिता सकते हैं।

मांडू

मांडू को एक रहस्यमयी नगरी के रूप में भी जाना जाता है। करीबन 2000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस जगह को सुलतानों ने 'खुशियों का शहर' नाम दिया था। इस जगह की सबसे आकर्षक बात यह है कि यहां दाखिल होने के लिए 12 दरवाजे मौजूद हैं। यहां मौजूद जहाज महल और हिंडोला महल इसको और भी खास बनाता है। यहां पर भी आप अच्छे से इन दिन को सेलिब्रेट कर सकते हैं।

ओरछा

ओरछा का नाम ही इसकी खासियत को झलकाता है। ओरछा शब्द का मतलब होता है गुप्त स्थान। पहाड़ों की गोद में बसी यह जगह झांसी से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। ओरछा में कदम रखते ही आप खुद को इतिहास के बीते पलों में महसूस करने लगेंगे जिनकी आप अब तक कहानियां ही सुनते आए हैं। इतिहास के वो पन्ने जब राजा दरबार में बैठे होते थे, सैनिक अस्त्र-शस्त्र लेकर महल में खड़े होते थे और रानियां परदे के पीछे से दरबार को देख रही होती थीं, वो सब आपके सामने खुल से जाएंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग के लिए ये अच्छी जगह है।