
रेलवे की सुविधा,
भोपाल. नवरात्रि के दिनों में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने बड़ी सुविधा दी है. रेलवे ने नवरात्र में व्रत की थाली ट्रेन में उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। आईआरसीटीसी ने व्रत की थाली की चार कैटेगरी बनायी है। 1323 पर कॉल कर व्रत वाली थाली बुक की जा सकेगी। शारदीय नवरात्रि इस बार 26 सितंबर से शुरु हो रहा है। इस दौरान उपवास रखने वालों के लिए ट्रेनों की पेंट्रीकार में फलाहारी भोजन की व्यवस्था होगी। खास बात यह भी है कि इस दौरान पैंट्री कार में मांसाहारी भोजन नहीं पकाया जाएगा।
व्रत की सभी चार केटेगरी की थाली में फलाहारी यानि व्रत में खाई जा सकनेवाली खाद्य सामग्री ही उपलब्ध - रेलवे के अधिकारियों के अनुसार 1323 पर कॉल कर व्रत वाली थाली बुक की जा सकेगी। आईआरसीटीसी ने व्रत की थाली की चार कैटेगरी बनायी है। इसमें सबसे कम 99 रुपए की थाली होगी जबकि सबसे ज्यादा 250 रूपए की थाली मुहैया कराई जाएगी. व्रत की थाली की चारों कैटेगरी में अलग-अलग खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाएंगी. व्रत की सभी चार केटेगरी की थाली में फलाहारी यानि व्रत में खाई जा सकनेवाली खाद्य सामग्री ही उपलब्ध रहेगी.
99 रुपए की दूसरी थाली में 2 पराठे, आलू की सब्जी और साबूदाना का हलवा- 99 रुपए की थाली में फल- पकौड़ी दही मिलेगी। 99 रुपए की ही दूसरी थाली में 2 पराठे, आलू की सब्जी और साबूदाना का हलवा रहेगा। इसी तरह 199 रुपए में 4 पराठे के साथ 3 सब्जियां तथा साबूदाना की खिचड़ी होगी। जबकि 250 रुपए वाली थाली में पनीर पराठा, व्रत मसाला, सिंघाड़ा और आलू पराठा दिया जाएगा।
Published on:
22 Sep 2022, 1:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.