दरअसल, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में अब निम्न दाब, उच्च दाब एवं कृषि पंप कनेक्शन के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन करना होगा। कंपनी ने कहा है कि एक जून से कनेक्शन के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।