भोपाल

घर में दिख जाए ‘नेवला’ तो समझिए बदलने वाला है वक्त, जानिए क्या होता है मतलब

नेवला अपने मालिक के प्रति बहुत समर्पित होता है....

2 min read
Apr 28, 2023
dhan prapti ke aasan upay

भोपाल। वैसे तो नेवले को चालक माना जाता है, लेकिन क्या आपको पता ये छोटा-सा नेवला ही आपको मालामाल बना सकता है। दरअसल वास्तु शास्त्र के अनुसार नेवले से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। अगर घर में सही दिशा में नेवले की मूर्ति रखी जाए तो व्यक्ति जल्द ही अमीर बन सकता है। वहीं हमारे आस-पास बहुत सारी ऐसी छोटी-छोटी बातें होती हैं, जो भविष्य की ओर संकेत करती हैं। बस जरूरत है तो हमें उनको पहचानने की।

भारतीय प्राचीन ग्रंथों में ‘वास्तु’ एवं जीव संबंधों के बारे में यह जानकारी दी गई है। इन्हें प्रयोग में लाने से पूर्व किसी विवाद में न पड़ कर स्वयं समय-समय पर इनका निरीक्षण परीक्षण कर सकते हैं। नेवला छुपे हुए खजाने का प्रतीक है। शास्त्रों के अनुसार यदि व्यक्ति अपने सपने में नेवले के दर्शन करे तो ये उसके लिए एक बहुत ही शुभ संकेत है। जानिए कुछ जरूरी बातें .....

मालिक के प्रति समर्पित रहता है नेवला

आदिकाल मे लोग नेवला को भी उसकी स्वामी भक्ति के कारण पालते थे। परंतु बाद मे लोगों ने उसको एक खास गुण के चलते पालना बंद कर दिया। दरअसल नेवला अपने मालिक के प्रति बहुत समर्पित होता है। वह अपने मालिक का दुख नही देख पाता। यदि मालिक किसी वजह से उदास रहने लगे तो वह अपने मालिक से भावनात्मक जुडाव के कारण अत्यंत दुखी हो जाता है और आत्म हत्या कर लेता है। स्वामी के अप्रसन्न होते ही वह अपने शरीर को जीवित रखने के योग्य नही समझता।

घर में दिखना शुभ या अशुभ ?

अगर आपको अपने घर के अंदर सुबह नींद से उठते ही नेवला दिख जाए तो उस समझ लेना चाहिए कि वह निकट भविष्य में मालामाल होने वाला है। नेवले का सीधा संबंध जमीन में छुपे खजाने से भी माना जाता है। अत: सुबह-सुबह इसका दिखना यही संकेत देता है कि व्यक्ति को गुप्त धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। ऐसी प्रबल संभावनाएं रहती हैं कि वह व्यक्ति धनी हो जाएगा। ज्योतिष बताते है कि नेवले को सूर्य का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष में इससे कई शुभ शगुन जुड़े हैं।

कहीं जाते समय नेवले द्वारा रास्ता काटना या नेवले का दिखना शुभ संकेत होता है। नेवला दिखना धन लाभ का संकेत होता है। कोर्ट कचहरी जाते समय भी नेवला दिखना शुभ माना जाता है। ऐसा कहते है कि नेवला दिखने पर मुकदमे में जीत हासिल होती है। किसी काम से जाते समय यदि नेवला सामने रास्ता काट जाए तो उस काम में सफलता मिलती है।

Published on:
28 Apr 2023 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर