भोपाल

भाई की मौत से दूखी बहन शाहपुरा झील में कूदने दौड़ी, पुलिस ने बचाया

करीब पौन घंटे तक महिला ने झील(Shahpura Lake) किनारे हंगामा किया, लेकिन उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

2 min read
Sep 17, 2017

भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी थाने की डायल-100 पर तैनात एक सिपाही और हवलदार के साथ महिला पीसीआर वैन-1 प्रभारी ने खुदकुशी करने जा रही महिला की जान बचा ली। करीब पौन घंटे तक महिला ने झील(Shahpura Lake) किनारे हंगामा किया, लेकिन उसे समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

दरअसल, महिला अपने इकलौते भाई की मौत की खबर सुनकर इतनी दुखी थी कि वह हॉस्पिटल से बाहर निकलकर खुदकुशी(Suicide) करने की धमकी देकर शाहपुरा झील की तरफ दौड़ लगा दी और झील के किनारे पहुंच गई। उसने दोपहर में भी झील में कूदने का प्रयास किया था, तब उसके पति ने उसे बचा लिया। गनीमत रही कि देर रात एन वक्त पर डायल-100 और महिला पीसीआर वैन पहुंच गई।

ये है मामला
निशातपुरा थाना क्षेत्र के देवकी नगर में रहने वाले सोहन सिंह (28) की शुक्रवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। सोहन ने 10 सितंबर को जहर खा लिया था। उसे बंसल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। बताया गया है कि वह कर्ज में डूबा था।

युवक के खुदकुशी का क्या कारण रहा। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। परिजन जिस सुसाइड नोट होने की बात कह रहे हैं, वह पुलिस को नहीं मिला है।
- समीर यादव,एएसपी जोन-4

पति ने किया डायल 100 को फोन
सोहन की मौत की खबर लगते ही सरिता पति दीपेंद्र सोलंकी हॉस्पिटल से बाहर निकलकर खुदकुशी(Commit Suicide) की धमकी देकर शाहपुरा झील की तरफ दौड़ लगा दी। उसके पति का इसका पता चला तो उसने डायल-100 को सूचना दी। सरिता रेलिंग पार कर झील में कूदने ही वाली थी, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। इस पर उसने झील किनारे जमकर हंगामा किया।

शव लेने से इनकार:शनिवार दोपहर बाद पुलिस ने सोहन के शव का पीएम कराकर उसे सुपुर्द करने को कहा, तो उसकी मां और बहन बिफर गईं। देर शाम तक न्याय की मांग करते हुए कहा कि उनके पास सोहन का सुसाइड नोट है, जिसे वह सीएम को देना चाहते हैं। परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया तो पुलिस ने मरचुरी में रखवा दिया है।

Published on:
17 Sept 2017 10:25 am
Also Read
View All

अगली खबर