4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिग ​​ब्रेकिंग: असुरक्षित राजधानी! निजी न्यूज़ चैनल की एंकर से सरेआम छेड़छाड़

असुरक्षित राजधानी! निजी न्यूज़ चैनल की एंकर से सरेआम छेड़छाड़

2 min read
Google source verification
hoshangabad road, news anchor, teasing, eve teasing, women, women crime, teasing in bhopal, eve teasing in bhopal, bhopal, bhopal news, bhopal patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news, today news,

बिग ​​ब्रेकिंग: असुरक्षित राजधानी! निजी न्यूज़ चैनल की एंकर से सरेआम छेड़छाड़

भोपाल। महिला सुरक्षा के मामले को लेकर मध्यप्रदेश की राजधानी लगातार पिछड़ती जा रही है। इसी के चलते अब लोग तक इसे महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं मान रहे हैं। लगातार सामने आ रही घटनाओं के बीच आज फिर एक ऐसी ही शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। जिसके चलते पुलिस पर प्रश्न उठाने शुरू हो गए हैं।
वहीं पुलिस की ओर से पूर्व में किए जा रहे सभी दावों की यहां हर रोज सामने आ रहीं छेड़छाड़ सहित रेप की घटनाओं ने हवा निकल दी है।

जानकारों का मानना है कि यदि पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो राजधानी इस बुरे दौर में कभी नहीं जाती। महिलाओं की सुरक्षा के तमाम वादों के बीच जहां एक ओर इस तरह की घटनाओं से पुलिस पर उंगलियां उठनी शुरू हो गईं हैं। वहीं युवतियां व महिलाएं भी अब अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखने लगी हैं।

News anchor ,
teasing
,
eve teasing
,
women
,
women crime
, teasing in
Bhopal
, eve teasing in bhopal, bhopal,
Bhopal News
,
bhopal patrika
,
patrika news
,
patrika bhopal
,
bhopal mp
,
latest hindi news
,
today news
, " src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/05/girl_3209327-m.jpg">

ये है मामला...
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को फिर एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। जहां बीती रात को एक निजी न्यूज़ चैनल की एंकर के साथ कुछ मनचलों ने बीच राह पर छेड़छाड़ कर दी। घटना होशंगाबाद रोड़ की है, जहां इन असामाजिक तत्वों ने युवती का हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। वहीं बीच रास्ता होने के चलते कई लोग इस रास्ते से इस दौरान चले गए, लेकिन किसी ने भी युवती की मदद तक नहीं की।
बताया जाता है कि ये आवारा युवक काफी देर से युवती का पीछा कर रहे थे।


MUST READ: खाकी का खौफ खत्म!, गैंगरेप के बाद एक्शन में आई पुलिस को मनचलों ने 4 जगह दिखाया ठेंगा

लोग बने रहे मूकदर्शक...
बीच रास्ते पर हो रही इस छेड़छाड़ की घटना के दौरान इस रास्ते से गुजर रहे विभिन्न लोगों में से किसी ने भी युवती की मदद नहीं की। जिसके चलते छेड़छाड़ करने वाला लगातार हावी होता गया।
जब कोई मदद के लिए आगे नहीं आया तो युवती ने खुद हिम्मत कर छेड़छाड करने वाले को पकड़कर उसकी की सरेआम पिटाई कर दी।
वहीं घटना के बाद एंकर युवती ने अपने साथ हुई घटना और महिला सुरक्षा को लेकर महिला हेल्पलाइन नंबर और CM को ट्वीट भी किया है।

भोपाल सचमुच बुरे दौर से गुजर रहा है, यहां महिला सुरक्षा को लेकर कोई सीरियस नहीं दिख रहा है। ऐसे में यदि पुलिस कोइ ठोस एक्शन नहीं लेती है तो समस्या बढ़ेगी ही।
- सीमा शुक्ला, हाउस वाइफ

सुरक्षा के मामले में भोपाल लगातार पिछड़ता जा रहा है, अब तो बच्चे भी स्कूल या कॉलेज जाते हैं। तो जब तक वे घर नहीं आ जाते डर बना रहता है।
- कविता व्यास, ग्रहणी

हमें भी कई बार छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता है। चाहे बाजार में हो या कहीं और, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली के कारण अब सुरक्षा और कमजोर हो गई लगती है। कई बार तो डर तक लगता है अकेले शहर में जाने पर।
- कोमल सातव, छात्रा

Story Loader