6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

5 साल तक के बच्चे को आज ही पिला लें ये दवा, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं टीम

अपने समीपस्थ सेंटर पर जाकर उन्हें दवा पिला लाएं। वैसे ये अभियान देशभर में तीन दिन तक चलेगा.

2 min read
Google source verification
5 साल तक के बच्चे को आज ही पिला लें ये दवा, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं टीम

5 साल तक के बच्चे को आज ही पिला लें ये दवा, चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं टीम

भोपाल. पांच साल तक के बच्चों को आज पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है, अगर आपके घर में भी जन्म से पांच साल तक के बच्चे हैं, तो अपने समीपस्थ सेंटर पर जाकर उन्हें दवा पिला लाएं। वैसे ये अभियान देशभर में तीन दिन तक चलेगा, जिसमें पहले दिन चिन्हित पोलिया बूथ पर दवा पिलाई जाएगी, इसके बाद जो 28 फरवरी और 2 मार्च को बच्चे छूट जाएंगे, उनके घर-घर जाकर दो बूंद जिदंगी की पिलाई जाएगी, ताकि एक भी बच्चा इस दवा के बगैर नहीं रह जाए।

भोपाल में 3 हजार से अधिक पोलियो बूथ

राजधानी भोपाल में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार 27 फरवरी को करीब 3060 पोलिया बूथ बनाए गए हैं, ये गली, मोहल्ले, स्कूल, आंगनवाड़ी और सार्वजनिक स्थानों पर है, इसलिए आपको घर से निकलते ही आसपास ही स्वास्थ विभाग की टीम पोलिया की दवा पिलाती नजर आ जाएगी। ऐसे में आप अपने बच्चों को भी तुरंत दवा पिला सकते हैं। पल्स पोलियो की दवा 27 और 28 फरवरी व 2 मार्च को पिलाई जाएगी, जिसके तहत पहले दिन बूथ पर व शेष दो दिन घर-घर जाकर व सार्वजनिक स्थानों पर पिलाई जाएगी।

राजधानी में इस कार्य की देखरेख और व्यवस्था के लिए करीब 278 सुपरवाइजर, 33 मोबाइल टीम, 93 ट्रांजिट टीम, और 108 संस्थागत टीमें बनाई गई हैं, जो बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाएंगे। जिले में पहले दिन करीब 3 लाख 35 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें : पत्नी को पिटाने वाला बनेगा घर जमाई, सास-ससुर करेंगे सेवा

पोलिया बूथ नहीं मिले तो इस नंबर पर करें कॉल
वैसे तो आपको घर से बाहर निकलते ही पोलियो की दवा पिलाते हुए स्वास्थ विभाग की टीम नजर आ जाएगी, लेकिन फिर भी आपको कहीं कुछ दिक्कत आए तो आप कंट्रोल रूम नंबर पर सम्पर्क कर अपने नजदीक के पोलियो बूथ का पता कर सकते हैं, जिसके नंबर 0755- 4092558 और 0755- 0755- 4092559 हैं।