27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंखों का साइलेंट किलर…क्या आपके चश्मे का बार-बार बदल रहा है नंबर? हो जाएं ALERT

Silent Killer Of Eyes: 50-60 की उम्र में आंखों पर अटैक कर आंखों की रोशनी छीनने वाला अब कम उम्र में बना रहा ब्लाइंड, जानें कौन है आपकी आंखों का दुश्मन, यहां जानें इस बीमारी का नाम और लक्षण के साथ ही उपाय भी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 7 Oct 2025, 12:52 PM IST

Silent Killer Of Eyes Glaucoma or kalapani

Silent Killer Of Eyes Glaucoma or kalapani

Silent Killer Of Eyes: 50 की उम्र के बाद होने वाला काला पानी यानी ग्लूकोमा अब युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा रहा है। सिर्फ एम्स भोपाल और हमीदिया अस्पताल में ही आने वाले मरीजों में 40 फीसदी की उम्र 40 साल से कम है। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि चश्मे का नंबर बार-बार बदल रहा है। आंखों में खुजली और आंसू आने के साथ सिरदर्द की समस्या है तो जांच जरूर कराएं।

आंखों का साइलेंट किलर काला पानी या ग्लूकोमा

राजधानी भोपाल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस कुबरे ने बताया, यह रोग आंखों के लिए साइलेंट किलर है। आधे मरीजों में रोशनी खोने व बहुत कम होने पर इसका पता लगता है। सतर्क रहें। यह बीमारी धीरे-धीरे आंखों की रोशनी छीन लेती है।

यह भी खास...

● बिना सलाह आइ ड्रॉप लेना और खराब जीवनशैली से बढ़ रही बीमारी।

● 75% मामलों में समय पर इलाज से रोशनी बचाई जा सकती है।

● अंधेपन के मामलों में 51% वजह मोतियाबिंद।

● विटामिन, मिनरल्स, प्रोटीन फूड्स से मिलेगा आंखों को पोषण