13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला SI की थाने में गोद भराई, स्टाफ से मिला परिवार सा प्यार, देखें वीडियो

महिला थाने में गोद भराई की रस्म के बाद महिला SI को मिली 8 महीने की मेटरनिटी लीव पर

2 min read
Google source verification
mahila_thana.jpg

भोपाल. भोपाल का महिला पुलिस थाना अपनी एक अलग पहल के लिए चर्चाओं में है। चर्चाओं की वजह थाने में एक महिला एसआई (SI)को मायके सा प्यार और गोद भराई की रस्म किया जाना है। दरअसल 8 महीने की गर्भवती होने पर महिला थाने की एसआई मेटरनिटी लीव पर जाने वाली थीं। लेकिन लीव पर जाने से पहले थाने के स्टाफ ने लीव के साथ ही एसआई की गोद भराई की खुशियां भी दीं। बकायदा थाने को गुब्बारों से डेकोरेट किया गया और पूरे स्टाफ ने परिवार बनकर महिला एसआई की गोद भराई की रस्म अदा कर उन्हें मेटरनिटी लीव पर भेजा। अब महिला थाने की इस अनोखी पहल की हर कोई तारीफ कर रहा है और थाने में मनाई गईं खुशियों की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

थाने में मिला मायके का प्यार
अक्सर फरियादियों और अपराधियों से भरा रहने वाला भोपाल का महिला थाने उस वक्त खुशियों से भर गया जब थाने में पदस्थ महिला एसआई करिश्मा राजावत की गोद भराई की रस्म थाने में पूरी की गई। दरअसल महिला ग्वालियर की रहने वाली महिला एसआई करिश्मा राजावत 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और उन्होंने चाइल्ड लीव के लिए एप्लीकेशन दिया था। जिसे थाने की टीआई अंजना धुर्वे ने मंजूरी दे दी और SI करिश्मा के लीव पर जाने से पहले उनकी जिंदगी में आने वाली खुशियों को थाने में ही सेलिब्रेट करने के लिए थाने में पूरे स्टाफ के साथ एसआई की गोद भराई का कार्यक्रम रखा। पूरे थाने को फूलों और गुब्बारे से सजाया गया और खुद टीआई अंजना धुर्वे ने मां बनकर थाने में ही एसआई करिश्मा की गोद भराई की। थाने के ही आरक्षक प्रदीप शर्मा ने भाई बनकर फलों से गोद भरने की रस्म की। साथ ही थाने के स्टाफ की सभी 25 महिला कर्मचारियों ने बहन, सहेली व अन्य रिश्तेदारों की भूमिका निभाते हुए थाने में ही एसआई करिश्मा को मायके सा प्यार दिया।

देखें वीडियो-

हर कोई कर रहा तारीफ
थाने में मायके सा प्यार मिलने के बाद SI करिश्मा ने कहा कि वे कुछ पल के लिए थाने को भूल गई थीं। उन्हें लगा कि वे मायके में हैं। उनका शानदार वेलकम हुआ। TI अंजना धुर्वे ने हाथ पकड़कर वैसे ही प्रवेश कराया है, जैसे मायके में बहनें कराती हैं और फिर पूरे स्टाफ ने परिवार बनकर उन्हें जो प्यार व दुलार दिया उसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगी। महिला थाने में हुए महिला एसआई की गोद भराई के इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इस पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

देखें वीडियो-