
भोपाल : त्योहारों के इस सीजन में व्यापारियों की उम्मीदों पर फिर पानी फिरता नजर आ रहा। दरअसल, इस बार नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस और दीवाली के चलते सोना और चांदी gold and silver की मांग बढ़ने की उम्मीद थी। लेकिन अब तक सोना-चांदी के निवेश पर ग्राहकों का मांग नहीं बढ़ी। सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना और चांदी के भाव gold and silver price में मंदी आने के बाद भी त्योहारों में खरीददारी नहीं बढ़ रही।
सोना स्थिर और चांदी हुई महंगी
शनिवार को सराफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों gold price in mp में मामूली परिवर्तन देखा गया। दिल्ली सराफा बाजार में सोने 39,375 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा वहीं भोपाल सराफा बजार में 22 कैरेट सोने की कीमत gold price 37 हजार 300 और 24 कैरेट सोने की कीमत today gold rate 39 हजार 170 रुपए प्रति दस ग्राम है।
वहीं चांदी के भाव today silver rate में 400 रुपए प्रति किलो की गिरावट आई। आज भोपाल सराफा बाजार में चांदी की कीमत silver price 49 हजार 100 रुपए प्रति किलो है। इधर, इंदौर सराफा बाजार में सोना और चांदी भोपाल के सराफा बाजार से सोना 60 रुपए प्रति ग्राम और चांदी 300 रुपए प्रति किलो सस्ता रहा।
सोना और चांदी के भाव अलग-अलग
सराफा व्यापारियों का कहना है कि सोना जिस कीमत पर सोना खरीदते हैं, वह स्पॉट प्राइस यानी हाजिर भाव होता है। ज्यादातर शहरों के सराफा एसोसिएशन के सदस्य मिलकर बाजार खुलने के समय दाम तय करते हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ये भाव अन्तरराष्ट्रीय बाजार से ज्यादा होता है। इसके साथ ही सोना और चांदी की गुणवत्ता पर भी निर्भर करता है। इसमें वैट, लेवी एवं लागत जोड़कर दाम घोषित किए जाते हैं। वहीं दाम पूरे दिन चलते हैं। यहीं वजह है कि अलग-अलग शहरों में सोने और चांदी की कीमतें अलग-अलग होती हैं।
सरकारी स्किम से सोना सस्ता
सोने में निवेश बढ़ाने के लिये सरकार द्वारा योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इसमें सोना और चांदी के ज्वैलरी आकर्षक ऑफर के तहत छूट भी शामिल है। अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोने के बढ़ते जबर्दस्त दामों की वजह से सरकार ने एक बार फिर से लोगों को सस्ता सोना खरीदने का ऑफर दिया है। इसका असर अब स्थानीय सराफा बाजारों में भी देखने मिल रहा है। इसमें स्थानीय सराफा व्यापारियों के भी आकर्षक स्कीम शामिल है।
Updated on:
12 Oct 2019 11:45 am
Published on:
12 Oct 2019 11:39 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
