24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में मिली सोने की खदान, वैज्ञानिक भी हैरान

देश का दिल मध्यप्रदेश उगल रहा सोना, पहले हीरों के लिए जाना जाने वाला राज्य अब सोने के क्षेत्र में भी होगा मालामाल।

2 min read
Google source verification
gold_mine_found_in_singrauli_mp.jpg

भोपाल। अब तक आपने मध्यप्रदेश में हीरे मिलने की दास्तान तो सुनी होगी। लेकिन अब आप प्रदेश के लिए यह गीत गाए कि 'मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती' तो बेमानी न होगा। दरअसल अब तक प्रदेश हीरे मिलने और उनकी निलामी को लेकर चर्चा में बना रहता था। लेकिन अब यहां सोने की खदान मिली है। खनिज वैज्ञानिकों ने सिंगरौली में गुरहर पहाड़ पर इस सोने की खदान को खोजा है।

शुरू की नीलामी की प्रक्रिया
जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (जीएसआइ) की रिपोर्ट के बाद खनिज विभाग ने खदान को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोने की इस खदान के अलावा मुख्य खनिज की 12 अन्य खदानें भी नीलाम की जाएंगी। इन खदानों में चूना पत्थर और मैगनीज, रॉक फास्फेट, लोह अयस्क और ग्रेफाइट की खदान नीलाम होगी।

ये भी पढ़ें: MP का यह तेज गेंदबाज अब न्यूजीलैंड की फास्ट पिच पर करेगा गेंदबाजी

ये भी पढ़ें:सरकारी नौकरी : मप्र विधानसभा में सहायक ग्रेड, स्टेनो टायपिस्ट और सुरक्षा गार्ड की निकली भर्ती आप भी करें आवेदन

ये भी पढ़ें:स्थापना दिवस विशेष : शूटिंग हब बन रहा है मध्यप्रदेश, डायरेक्टर्स को लुभा रही खूबसूरत लोकेशंस और आसान पॉलिसी

ये भी पढ़ें:सफाई टैक्स लेने वाला एमपी का यह पहला गांव, हर घर से वसूला जाएगा 'Swachh Cess'

तीन जिलों में होगी इन खनिजों की नीलामी
प्रदेश के तीन जिलों झाबुआ के खतंबा में रॉक फॉस्फेट, ग्वालियर के पनिहार में लोह अयस्क और आलीराजपुर के नेतारा में ग्रेफाइट की खदान की नीलामी की जाएगी।

2002 से खोजी जा रही थी सोने की ये खदान
आपको बता दें कि प्रदेश में वर्ष 2002 से सोने की खोज की जा रही थी। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोने की संभावनाओं का सर्वे करते हुए सिंगरौली में सोने की खदानों की पुष्टि की है। इसमें से सिंगरौली के गुुरहर पहाड़ पर सोने की खोज की गई है। सिंगरौली के अलावा कटनी, बालाघाट, सिवनी, बैतूल, जबलपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा और उमरिया जिलों में भी सोने की खोज जारी है।

एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना
सिंगरौली के बुरहर पहाड़ पर मिली सोनी की खदान में उत्खनन करने पर एक टन पत्थर से 1.03 ग्राम सोना निकाला जाएगा। ये खदान कुल 149.30 हैक्टेयर में फैली है। पथरीली भूमि वाले इस क्षेत्र में पिछले दो साल से सोने की खोज की जा रही थी। इसमें भारत सरकार के भू-वैज्ञानिकों की मदद ली गई।

चूना पत्थर की पांच खदानों की होगी नीलामी
प्रदेश के सतना जिले के पहरी, भटिया और रेवरा की चूना पत्थर खदान, रीवा की चोरगड़ी पुरैना और दमोह के सूखा सत्पारा की चूना पत्थर खदान नीलाम की जाएगी। इसी तरह खरगोन के नंदिया लोहारपुरा, बालाघाट के बुड़बुदा और सिवनी के धोबीटोला की मैगनीज खदान नीलामी के लिए निविदा निकाली गई है।