7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gold Price: सोने-चांदी के भाव गिरे, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

Gold Price: सोने-चांदी के भाव गिरे, जानिए आपके शहर में कितना है भाव

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Oct 23, 2018

gold

#GoldPriceToday

भोपाल। त्योहार से पहले सोने और चांदी के भाव में कमी से लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भी सोने के भाव में करीब 50 रुपए की कमी आई, जबकि 100 रुपए चांदी पर कम हुए। वैश्विक संकेत और ज्वेलर्स की कमजोर मांग के कारण सोने के भाव में गिरावट देखी जा रही है। इससे उन लोगों को ज्यादा फायदा है, जो लोग करवा चौथ के दिन अपनी पत्नी को सोने या चांदी का कोई उपहार देने का सोच रहे हैं।


मध्यप्रदेश में सोने और चांदी की कीमतें गिरने से खरीदारों को थोड़ी राहत महसूस हुई है। इंदौर सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में गिरावट का रुख है। कैडबरी सोना पिछले बंद भाव 32640 रुपए प्रति दस ग्राम के मुकाबले 50 रुपए घटकर 32590 रुपए पर बंद हुआ। इसके साथ ही चांदी पिछले बंद भाव 39150 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 75 रुपए गिरकर 39075 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

यह है मध्यप्रदेश के बाकी शहरों का भाव
मध्यप्रदेश के रतलाम सराफा में सोना कैडबरी 32150, स्टैंडर्ड 32300, जेवराती 31500 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी पाट 37900 टंच 38050 प्रति किलो भाव, चांदी का सिक्का 625 रुपए प्रति नग।

मंदसौर सराफा में सोने का भाव कैडबरी32250, स्टैंडर्ड 32300, रवा 32125 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी पाट 38850, टंच 39000 रुपए प्रति किलो। चांदी सिक्का 650 रुपए प्रति नग रहा।


इसके अलावा भोपाल सराफा में 32835 रुपए प्रति दस ग्राम का भाव रहा। राजधानी के बड़े ज्वेलर्स के शोरूम पर नवरात्र से ही भीड़ उमड़ रही है, जबकि चार दिन बाद पड़ने वाले करवा चौथ के लिए भी कई लोग खरीदारी में जुट गए हैं।


दिल्ली में यह है भाव
दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपए गिरकर 32,220 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का रेट 100 रुपए कमजोर होकर 39,500 रुपए पर पहुंच गया। चांदी में गिरावट का कारण इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की कम मांग को माना जा रहा है।